हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इन 5 आसान आदतों से कम करें शरीर की चर्बी, जानें क्या कहते हैं फिटनेस कोच

अगर आपका वजन कंट्रोल में नहीं रहता है तो इसके कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लिए फिटनेस कोच अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करते हुए कुछ आदतों को अपनाने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Fitness Tips

शरीर की चर्बी की चर्बी बढ़ने के कारण कई तरह की समस्या होने लगती है। वजन बढ़ने के साथ-साथ शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार भी हो जाता है। ऐसे में अपनी कुछ आदतों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। जब आप वजन कम करने या फैट बर्न की कोशिश कर रहे हों तो जरूरी है कि अपनी लाइफस्टाइल में कुछ अच्छे और हेल्दी बदलाव करें। हिंदुस्तान टाइम की रिपोर्ट के अनुसार   फिटनेस कोच विमल राजपूत ने फैट लॉस करने के लिए कुछ आदतों को अपनाने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि ये आदतें आसान और हेल्दी रहने के लिए जरूरी होते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ये तरीके रातभर में बॉडी फैट कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने किन-किन आदतों के बारे में बताया है?

सोने से पहले पानी पिएं

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपके शारीरिक और मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। विमल के अनुसार, हाइड्रेटेड रहना मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इसके अलावा पानी पीने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। साथ ही आप मूड में बदलाव, अधिक गर्मी, कब्ज और गुर्दे की पथरी से बच सकते हैं। इसके लिए आप मिठे ड्रिंक की जगह सादे पानी पानी सेवन करें, इससे आपकी कैलोरी भी कंट्रोल में रहेगी।

ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अच्छी नींद लें

रोजाना 7 से 9 घंटे की आरामदायक नींद जरूर लें। विमल ने जोर देकर कहा कि खराब नींद से हार्मोन जैसे कि कॉर्टिसोल बाधित होते हैं, जो फैट को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, नियमित रूप से रात में सात घंटे से कम नींद लेना हेल्थ को खराब कर सकता है। मेयो क्लिनिक के अनुसार, इससे वजन बढ़ना, हाई बीपी, डायबिटीज, हार्ट की बीमारी स्ट्रोक और डिप्रेशन हो सकता है।

देर रात को खाने से बचें

फिटनेस कोच ने बताया कि अपने शरीर को खाना पचाने और फैट बर्न को बढ़ावा देने के लिए सोने से 2 से 3 घंटे पहले खाना खाने से बचें। इससे आपका डाइजेशन सही रहता है, नींद अच्छी आती है और वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।

हाई प्रोटीन वाले फूड

वजन घटाने के दौरान प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है। फिटनेस कोच ने बताया कि हाई प्रोटीन वाला खाना जैसे कि चिकन, मछली या टोफू मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और नींद के दौरान मांसपेशियों की रिकवरी को बढ़ावा देने में मदद करता है।

शाम को कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें

जब आप सोने से पहले कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम कर देते हैं, तो ये आपके इंसुलिन के लेवल को कम करने में मदद करता है और आपके शरीर को फैट बर्न करने के लिए एक्टिव बनाता है। ऐसे में आपको अनाज, फल, सब्जियां, दालें और दूध से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

वजन कम करने के लिए क्या खाना सही?

प्रोटीन- प्रोटीन मसल्स बनाए रखने और फैट घटाने में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में अंडा, दाल, राजमा, छोले टोफू, पनीर चिकन ब्रेस्ट, मछली का सेवन कर सकते है। ये सभी चीजें आपको नेचुरली हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है और आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं।

हेल्दी फैट- हेल्दी फैट का सेवन करना वजन घटाने के लिए जरूरी माना जाता है। इसके लिए आप मुट्ठी भर बादाम, अखरोट एक चम्मच घी, नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सब्जियां- वजन कम करने के दौरान दिन के समय अपनी डाइट में सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप भरपूर फाइबर और कम कैलोरी वाली सब्जियां जैसे कि पालक, ब्रोकली, लौकी, तोरई, गाजर, पत्ता गोभी और टमाटर का सेवन करें।

किन चीजों को खाने से बचें? 

वजन कम करने के दौरान कुछ चीजों को खाने से बचें। इसके लिए आप तला-भुना खाना मीठी चीजें जैसे केक, मिठाइयाँ, कोल्ड ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स और पैकेज्ड स्नैक्स और बहुत ज्यादा चावल या सफेद ब्रेड को डाइट में शामिल न करें।

ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें