How To Lose Weight: आजकल की स्ट्रेस से भरी लाइफस्टाइल में बढ़ता वजन आम समस्या बन चुका है. वजन कम करने के लिए सिर्फ घंटों जिम में पसीना बहाना ही काफी नहीं होता. सही वर्कआउट, खानपान और वर्कआउट करने का तरीका भी आपकी वेट लॉस जर्नी में एक जरूरी रोल निभाता है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिटनेस कोच डेविन ने एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि ऐसी कौन सी 8 आदतें जिनसे उनके क्लाइंट्स को 9 से 45 किलो तक वजन कम करने में मदद मिली. ऐसे में आप भी वजन कम (Weight Loss) करने के लिए चाहे तो इन टिप्स को आजमा सकते हैं.
यह भी पढ़ें - 76 साल की उम्र में खुद को कैसे फिट रखते हैं Rakesh Roshan, बताया हर दिन करते हैं यह काम
---विज्ञापन---
वजन घटाने के लिए क्या करें
हर सेट के बीच में लें आराम
---विज्ञापन---
अक्सर लोग एक सेट खत्म करने के तुरंत बाद ही दूसरा सेट शुरू कर देते हैं , जबकि ये बिल्कुल गलत है. कभी भी जल्दीबाजी में अगला सेट शुरू न करें. हर सेट के बाद 60 से 90 सेकंड का रेस्ट लें ताकि आपकी मसल्स ( muscles) को आराम करने का समय मिले. इससे ब्रीदिंग नॉर्मल होगी और हैवी वेट उठाने में भी मदद मिलेगी.
---विज्ञापन---
इन्क्लाइन वॉक को बनाए डेली रूटीन का हिस्सा
---विज्ञापन---
ट्रेडमिल पर नॉर्मल वॉक करने की जगह इन्क्लाइन वॉक करें, इसके कई फायदे हैं. यहां तक कि ट्रेडमिल पर दौड़ने से भी बेहतर इन्क्लाइन वॉक है. दौड़ने से घुटनों पर जोर पड़ता है , जोकि आपके घुटनों के दर्द का कारण बन सकता है. इन्क्लाइन वॉक करने से कैलोरी ( Calorie) बर्न होती है जिससे फैट लॉस होता है. बेहतर रिजल्ट देखने के लिए हफ्ते में 3-4 बार इन्क्लाइन वॉक जरूर करें.
---विज्ञापन---
अपनी प्रोग्रेस को नोट करें
ज्यादातर लोग जिम में बस वर्काउट करके आ जाते हैं. लेकिन, वे अपनी प्रोग्रेस को नोट नहीं करते. इसलिए रोज एक डायरी में नोट करिए कि आपने कौन सी एक्सर्साइज की, कितना वजन उठाया और कितने रेप्स और सेट किए. सिर्फ प्रोग्रेस नोट ही मत करिए. हर हफ्ते थोड़ा सुधार करने की कोशिश कीजिए. ऐसा करने से आप अपनी वेट लॉस जर्नी को और एन्जॉय करेंगे.
वर्कआउट की शुरुआत सबसे भारी सेट से करें
वर्कआउट शुरू करने से पहले हमेशा वार्म-अप करें. वार्म-अप करने के बाद शुरुआत सबसे कठिन सेट से करें क्युकी उस वक्त आपका शरीर ताकत से भरा हुआ होता है. सबसे भारी सेट से शुरुआत करना आपकी ताकत का सबसे बेहतर इस्तेमाल होता है. इससे आपकी बाकी की मसल्स ट्रैनिंग और भी बेहतर हो सकती है.
हफ्ते में 3-4 दिन जिम जाना भी काफी हो सकता है
जरूरी नहीं है कि आप रोज जिम जाएं. सिर्फ 3 से 4 दिन जिम जाने से भी अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं. अपने शरीर को रेस्ट देने से आपकी रिकवरी और भी अच्छे तरीके से होती है. हफ्ते में 3 से 4 सेशन करें जोकि 45 मिनट तक हों. इसमें अपर बॉडी, लोअर बॉडी, फुल बॉडी डे और ऑप्शनल फुल बॉडी सेशन शामिल किया जा सकता है.
वर्कआउट से पहले प्रोटीन लें
जिम से लगभग एक घंटा पहले प्रोटीन जरूर लें. प्रोटीन आपके शरीर को एनर्जी देने मे मदद करता है जिससे मसल्स रिकवरी और भी जल्दी होती है. कोच का कहना है कि एक्सरसाइज करने से लगभग एक घंटे पहले 30 ग्राम प्रोटीन लें. आप व्हे प्रोटीन, ग्रीक योगर्ट और आधा केला ले सकते हैं.
वर्कआउट करते समय सही मसल्स पर फोकस रखें
वर्कआउट करते समय सिर्फ रेप्स पूरा करने पर ध्यान न दें. जिस मसल को आप ट्रेन कर रहें हैं उसी पर फोकस करें. सही फॉर्म बनाए रखें इससे आपका वर्कआउट और भी अच्छा हो सकता है और रिजल्ट्स भी बेहतर मिल सकते हैं. फिटनेस कोच की सलाह है कि आप चाहे बाइसेप कर्ल करें, लैट पुलडाउन करें या बेंच प्रेस करें अपनी टार्गेट मसल को मूवमेंट के पीक मूमेंट पर स्क्वीज करें यानी अंदर की तरफ खींचें. कोच का मानना है कि इससे टेंशन इंपेक्ट बढ़ता है और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और ज्यादा इफेक्टिव होती है.
रोजाना की वॉक में वेट्स शामिल करें
अपने वर्कआउट के दौरान आप 2 पाउंड का वेस्ट पहन सकते हैं जिससे आपकी वॉकिंग और ज्यादा इफेक्टिव हो जाती है. इससे कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है, पोस्चर को सपोर्ट मिलता है और बोन हेल्थ अच्छी रहती है. कोच का कहना है कि यह फैट लॉस के लिए सबसे अंडररेटेड एक्सेसरी है जो आप खरीद सकते हैं.
किन बातों का रखें ध्यान
जैसे हर व्यक्ति अलग होता है वैसे ही हर व्यक्ति की फिट्नस भी अलग होती है. इसलिए कभी खुद की फिटनेस की तुलना दूसरों की फिटनेस से ना करें. अपनी क्षमता के अनुसार ही वर्कआउट करें. अगर कभी भी आपको कोई भी दिक्कत हो तो किसी डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट को जरूर बताएं. इसके साथ ही 7 से 8 घंटे की नींद लें ताकि आपकी बॉडी रिकवर कर पाए. खाने में बैलेन्स्ड मील लें जिससे आपकी बॉडी को रिकवर करने में आसानी हो.
यह भी पढ़ें - सिर में खुजली होने पर क्या लगाना चाहिए? जानिए कैसे दूर होगी स्कैल्प की खुजलाहट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.