Alum Benefits: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी रोजाना की जिंदगी में फिटकरी का उपयोग करते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो फिटकरी के फायदों से एकदम अनजान हैं. कई लोग दांतों से जुड़ी समस्याओं जैसे पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर के पास जाकर दांतों की सफाई पर ही हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आइए जानते हैं कि आप कैसे फिटकरी की मदद से दांतों के पीलेपन को दूर कर सकते हैं और उन्हें मजबूत बना सकते हैं.
इस तरह करें फिटकरी से दांतों की सफाई
अपने दांतों (Teeth) को चमकदार बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा फिटकरी लें और उसका पाउडर बना लें. अब इस पाउडर में एक चुटकी नमक या बेकिंग सोडा (Baking Soda) मिला लें. इसके बाद इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस या सरसों का तेल डालें. अब इस मिश्रण को ब्रश की सहायता से दांतों पर लगाएं और हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक ब्रश करें. फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें. आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं. कुछ ही समय में आपको फर्क नजर आने लगेगा, और आपके दांत हो जाएंगे मोतियों जैसे सफेद और चमकदार.
ये भी पढ़ें- एलोवेरा लगा लिया इस तरह तो मिल जाएगी कोरियाई लोगों जैसी मुलायम त्वचा, ग्लास स्किन पा लेंगे आप
फिटकरी के फायदे
- फिटकरी, जिसे अंग्रेजी में Alum कहा जाता है, दांतों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें नेचुरल एंटीबायोटिक (Antibiotic)और एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज (Astringent -Properties) होते हैं जो मसूड़ों को मजबूत बनाने और दांतों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.
- फिटकरी पाउड (Alum Powder) से गरारा करने या इसे पानी में घोलकर कुल्ला करने से मसूड़ों की सूजन, खून आना और बदबू की समस्या में राहत मिलती है.
- यह मुंह के बैक्टीरिया (Bacteria) को खत्म करता है और कैविटी (Cavity) को बढ़ने से रोकने में सहायक होता है.
ये भी पढ़ें- Weight Loss Diet Plan: चाहते हैं शहनाज जैसे महीनों में स्लिम-फिट दिखना, अपनाएं ये डेली रूटीन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
13 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
15 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
17 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
20 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines