चारधाम यात्रा: IRCTC पर बुक करें हेलीकॉप्टर सेवा, पहली बार मिलेगी ये सुविधा

अब चारों धामों और भी आसान बना दिया गया है। अभी तक यात्रियों के लिए उत्तराखंड में केवल केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध थी, लेकिन अब यात्री चारों धामों की यात्रा हेलीकॉप्टर से कर सकते हैं।

Uttarakhand News

Uttarakhand News

चारों धामों की यात्रा को और भी आसान बनाया जा रहा है। अभी तक यात्रियों के लिए उत्तराखंड में केवल केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध थी, लेकिन इस बार यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ चारों धामों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरू की जा रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री में हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, बद्रीनाथ में पहले से ही हेलीपैड मौजूद है। तीनों नए हेलीपैड का सर्वेक्षण भी पूरा हो चुका है।

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और हेली शटल सेवा प्रदाता कंपनियों की बैठक में इसकी जानकारी शेयर की गई। इस योजना का प्रस्ताव उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को भेजा गया है, जिसे कुछ ही दिनों में मंजूरी मिलने की उम्मीद बताई गई है।

केदारनाथ की बुकिंग जल्द

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस साल केदारनाथ के कपाट 2 मई को खुलेंगे और उसी दिन से गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की जाएगी। यूकाडा ने आईआरसीटीसी को यात्रियों के रजिस्ट्रेशन का डेटा भी भेज दिया है। इसके लिए यात्रियों को सिरसी से बुकिंग के लिए 6,061 रुपए, फाटा से 6,063 रुपये और गुप्तकाशी से 8,533 रुपए देने होंगे। इस बार हेलीकॉप्टर सेवा  का किराया लगभग 5% बढ़ गया है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ