Female private part hygiene: शरीर के सारे हिस्सों के साथ- साथ महिलाओं को प्राइवेट पार्ट यानी वजाइना की साफ-सफाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। महिलाएं अक्सर वजाइना की क्लीनिंग करते वक्त कई गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से उन्हे खुजली, रेड रेसैज जैसी प्राब्लम्स का सामना करना पड़ता हैं। प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई के लिए आपको कुछ टिप्स फालो करना चाहिए। साथ ही अच्छे ब्रांडस के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए, अगर वजाइना को आप सही तरीके से साफ नहीं रखती है, तो इससे संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कैसे करते है, कैसे करे वजाइना की साफ- सफाई
साबुन का न करें इस्तेमाल
.वजाइना को साफ करने वक्त साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अक्सर महिलाएं वजाइना को भी साबुन से साफ करती हैं, जो क कि यह गलत है। वजाइना को साफ करने वक्त साबुन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए
.दरअसल, साबुन में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो वजाइना के लिए अच्छे नहीं होते हैं, और इनसे वजाइना के पीएच लेवल को भी नुकसान पहुंचता है।
.साबुन से से धोने की वजह से आपको वजाइना में ड्राईनेस या फिर इचिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
.इंटिमेट एरिया की सफाई के लिए वजाइनल वॉश का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसका भी ज्यादा मात्रा प्रयोग नहीं करना चाहिए
.वजाइना की स्किन बहुत ज्यादा संवेदनशील होती है, कई गुड और बैड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।
.ऐसे में आपको इसी तरह के वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, जो वजाइना के पीएच लेवल को न बिगाड़े क्योंकि वजाइना में मौजूद गुड बैक्टीरिया, वजाइना की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
इंफेक्शन से कैसे बचे
.वजाइना को सुखाना बहुत जरूरी होता है, वजाइना में अगर गीलापन रहेगा, तो इससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
.यूरिन जाने के बाद भी वजाइना को सही तरह से वॉश करें यदि यूरिन की बूंदे वजाइना के हिस्से में बनी रहेंगी, तो इससे इंफेक्शन्स होने चांस होते है।
.बहुत टाइट अंडरवियर का प्रयोग न करें। कॉटन के अंडरवियर का इस्तेमाल कर सकते है।
.किसी भी तरह का इंफेक्शन या जलन होने पर सोते समय पेंटी पहनने से बचना चाहिए।
.पीरियड्स के दौरान पैड्स या टेंपून जिसका भी इस्तेमाल करें, 4-5 घण्टे के अंतराल में उसे बदलती रहें।
.वजाइना के आस-पास डिओ का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए
.वजाइना की स्किन बेहद संवेदनशील होती है ,इसके आस-पास हॉट स्टीम का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
12 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
14 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
18 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
19 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
20 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines