Feminine Hygiene: पीरियड्स के दौरान वजाइना में खुजली होना नॉर्मल है, लेकिन जब यह समस्या ज्यादा होने लगती है और आपके डेली वर्क में दिक्कत आने लगती है। अब पीरियड के समय कभी न कभी वजाइना में खुजली और जलन होती ही है, लेकिन ज्यादा होती है तो इंफेक्शन की वजह बनती है। इसका कारण वजाइना की हाइजीन मेंटेन को बरकरार न रखना और भी कई कारण हो सकते हैं।
वैसे तो वजाइना के अंदर मौजूद बैक्टीरिया इसकी सफाई करते हैं, लेकिन जब खराब बैक्टीरिया ज्यादा होने लगते हैं, तो इससे वजाइनल इंफेक्शन की समस्या आती है। कई महिलाओं को हर मंथ पीरियड से पहले या पीरियड के समय ऐसी समस्याएं होती हैं। इस समस्या में आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से काफी हद तक राहत मिल सकती है। पीरियड्स के दौरान होने वाली खुजली को रोकने के लिए कुछ घरेलू उपचार..
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में भी एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और घाव भरने वाले तत्व पाए जाते हैं, जिससे खुजली में राहत मिलती है। एलोवेरा जेल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे सिर्फ वजाइना की वाल्व पर लगाएं और अंदर की तरफ न लगाएं।
नीम का तेल
नीम का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इसे वजाइना के बाहरी हिस्से पर लगाकर खुजली से राहत पा सकते हैं।
टी ट्री तेल
टी ट्री तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इसे खुजली वाले इलाके पर लगाने से खुजली में राहत मिलती है।
लुका और शहद
लुका (लुका एक टैबलेट है, जिसका इस्तेमाल एलर्जी को रोकने के लिए करते हैं) में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जबकि शहद में एंटीफंगल गुण होते हैं। इन्हें मिलाकर खुजली वाले भाग पर लगाने से राहत मिलती है।
हल्दी और दूध
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जबकि दूध में आराम देने वाले गुण होते हैं। इन्हें मिलाकर पीने से खुजली में राहत मिलती है।
गर्म पानी का इस्तेमाल
गर्म पानी से नहाने से खुजली में सुधार हो सकता है। यह खुजली और सूजन को कम करने में मदद करता है।
खुजली से बचने के आसान टिप्स
- हर 4-5 घंटे में साफ पैड लें और चेंज करते रहें।
- खुजली से राहत पाने के लिए हाइजीन वाले पैड्स का यूज करें।
- नारियल तेल से वजाइना को सॉफ्ट और मॉइस्चराइज करें।
- सेव का सिरका सेवन करने से भी खुजली शांत होती है।
ये भी पढ़ें- दांतों में पायरिया होने पर मुंह से आती है बदबू, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं 5 घरेलू उपाय
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 hr agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
17 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines