हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhath 2022 Special: छठ महोत्सव पर मेहमानों को खिलाएं लाजवाब मेथी मटर मलाई, ये रही रेसिपी

विज्ञापन
Methi Matar Malai

How To Make Methi Matar Malai: आज छठ पूजा महोत्सव है। ऐसे में अगर आप छठ पूजा सेलिब्रेशन के लिए डिनर के लिए किसी लजीज डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए मेथी मटर मलाई की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगती है। इसको आप छठ पूजा के दौरान घर आए मेहमानों को डिनर में सर्व कर सकते हैं। इसको बनाना भी काफी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं मेथी मटर मलाई (How To Make Methi Matar Malai) बनाने की विधि-

मेथी मटर मलाई बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • डेढ़ कप मटर दाने
  • 2 कप मेथी भाजी
  • 3-4 टेबलस्पून ताजा क्रीम
  • 1 प्याज (ऑप्शनल)
  • 3-4 लहसुन कलियां (ऑप्शनल)
  • 1 हरी मिर्च
  • 2 टेबलस्पून काजू
  • 1 इंच टुकड़ा दालचीनी
  • 1 टी स्पून अदरक कटा
  • 1 हरी इलायची
  • 1/2 कप दूध
  • 2-3 टेबलस्पून तेल
  • स्वादानुसार नमक

मेथी मटर मलाई कैसे बनाएं? (How To Make Methi Matar Malai)

  • मेथी मटर मलाई बनाने के लिए आप सबसे पहले मेथी के पत्तो को साफ करके धो लें।
  • फिर आप पत्तों से डंठल तोड़कर अलग कर लें।
  • इसके बाद आप प्याज और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में 1 टेबलस्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • इसके बाद आप इसमें बारीक कटा प्याज, इलायची और दालचीनी डालकर भून लें।
  • फिर जब प्याज का रंग गुलाबी हो जाए तो आप इसमें लहसुन डाल दें।
  • इसके साथ ही आप इसमें अदरक, हरी मिर्च और काजू डालकर करीब 2 मिनट तक भून लें।
  • फिर आप गैस को बंद करके मिक्चर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद आप इस मिक्चर को मिक्सर ग्राउंडर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
  • फिर आप एक दूसरी कढ़ाई में 2 टी स्पून तेल डालकर गर्म कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें तैयार किया गया पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।
  • फिर आप इसमें कटे हुए मेथी के पत्ते डालकर करीब 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद आप इसमें मटर के दानें और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
  • फिर आप इस मिक्चर को करीब 2 से 3 मिनट तक और भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें आधा कप दूध और आधा कप पानी डालकर मिला लें।
  • फिर सब्जी पककर गाढ़ी हो जाए तो आप गैस को बंद कर दें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट मेथी मटर मलाई की सब्जी बनकर तैयार हो गई है।
  • फिर आप इसको रोटी, नान या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola