Kaju Kalash Mithai: इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। ये भारत का एक सबसे बड़ा त्योहार है। कोई भी त्योहार बिना मिठाई के अधूरा ही होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए काजू कलश मिठाई बनाने की विधि लेकर आए हैं।
बाजार की मिठाईयां मिलावटी होती है जो कि आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। घर पर बनी काजू कलश मिठाई स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। काजू कलश मिठाई को बनाकर आप घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करा सकते हैं। ये देखने में भी काफी आकर्षक लगती है, तो चलिए यहां सीखें काजू कलश मिठाई बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Diwali 2022: दिवाली पर बनाएं केसर पेड़ा, घरवालों के मुंह में घुल जाएगी मिठास
काजू कलश बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 किलो काजू टुकड़ा
- 1 किलो शक्कर
- 1 ग्राम हायड्रो (रंग का)
भरावन के लिए-
- 200 ग्राम केसरी पेठा
- 100 ग्राम कटे हुए काजू
- 25 ग्राम कटा पिस्ता
- कुछ बूंदें केसर (भीगा हुआ)
- 10 ग्राम इलायची पाउडर
गार्निश करने के लिए-
- चांदी का वर्क
- पिस्ता बारीक कटा
- पानी में घुला हुआ केसर
अभी पढ़ें – Bhai Dooj 2022: भईया दूज पर भाई का मुंह मीठा कराएं चुकंदर और नारियल का हलवा के साथ, ये रही रेसिपी
काजू कलश कैसे बनाएं? (How To Make Kaju Kalash Mithai)
- काजू कलश बनाने के लिए आप सबसे पहले काजू को दो से तीन घंटें तक पानी में भिगोकर रख दें।
- फिर आप इसमें आधा हायड्रो डालकर मिला दें और इसका पानी फेंक दें।
- इसके बाद आप इसको 5 मिनट तक धोने के बाद मिक्सी में पीस कर बारीक पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर आप इस पेस्ट में चीनी डालें और करीब 10 से 15 मिनट तक अलग रख दें।
- इसके बाद आप एक भारी तले वाली कढ़ाई में ये मिश्रण और बचे हुए हायड्रो को डालकर एक साथ पकाएं।
- फिर जब ये मिक्चर पककर चिपकना छोड़ दे तो आप इसको कढ़ाई में ही ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप अपने हाथों को थोड़ा सा घी लगाकर मिक्चर का डो बना ले।
- फिर आप मिक्चर को थोड़ा-थोड़ा लेकर कलश की शेप बनाकर प्लेट में रख ले।
- इसके बाद आप कलश को सिल्वर वर्क, पिस्ता और बादाम से गार्निश कर लें।
- फिर आप ऑरेंज फ़ूड कलर में थोड़ा सा पानी मिलाकर ब्रश की मदद से कलश पर डिजाईन बना लें।
- अब आपका टेस्टी और आकर्षक काजू कलश बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
6 mins agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 hr agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
2 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
16 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
19 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines