हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delicious Food: वीकेंड पर बच्चों को खिलाएं स्पेशल चॉकलेट पैनकेक, ये रही बनाने की विधि

विज्ञापन
Chocolate Pancake

How To Make Chocolate Pancake: चॉकलेट खाने के बच्चे और बड़े दोनों ही दीवाने रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए चॉकलेट पैनकेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। चॉकलेट से बने ये चॉकलेट पैनकेक यकीनन हर किसी के फेस पर स्माइल ले आएंगे।

ये स्वाद में लजीज होने के साथ देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है। इनको देखते ही बच्चे खुशी से झूम उठेंगे और फटाफट खाकर चट कर जाएंगें, तो चलिए जानते हैं चॉकलेट पैनकेक (How To Make Chocolate Pancake) बनाने की विधि-

चॉकलेट पैनकेक बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप मैदा100 ग्राम चीनी
  • 2 अंडे का सफेद भाग
  • 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस1/2 कप कोको पाउडर
  • 2 स्कूप व्हीप्ड क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 50 मिली घी
  • आवश्यकता अनुसार कैरेमल सॉस

चॉकलेट पैनकेक कैसे बनाएं? (How To Make Chocolate Pancake)

  • चॉकलेट पैनकेक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में मैदा और चीनी डालें।
  • फिर आप इसमें वैनिला एसेंस, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और अंडे का सफेद भाग डालें।
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाकर घोल तैयार कर लें।
  • फिर आप इसको लगभग 5 मिनट तक सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद आप एक पैन पर थोड़ा सा तेल लगाकर गर्म करें।
  • फिर आप एक चम्मच की मदद से तैयार बैटर डालें और थोड़ा सा फैला दें।
  • इसके बाद आप इसको दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से पका लें।
  • अब आपका लजीज चॉकलेट पैनकेक बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको व्हीप्ड क्रीम, कैरेमल सॉस और चॉकलेट ड्रेसिंग से गार्निश करके सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें