हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Potato Nuggets Recipe: वीकेंड स्नैक में बच्चों को खिलाएं क्रिस्पी आलू नगेट्स, ये रही झटपट रेसिपी

विज्ञापन

Potato Nuggets Recipe In Hindi: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। इसलिए आमतौर पर घरों में आलू की मदद से कई तरह की डिशिज बनाकर खाते हैं जैसे-आलू चाट, स्वीट पोटैटो, आलू मटर या आलू के पराठे आदि।

लेकिन क्या कभी आपने आलू नगेट्स ट्राई किए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आलू नगेट्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद चटपटे या क्रिस्पी होते हैं।

इनको आप शाम की गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। बच्चे तो इसको देखते ही बार-बार खाने की डिमांड करेंगे, तो चलिए जानते हैं आलू नगेट्स (Potato Nuggets Recipe) बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन

आलू नगेट्स बनाने की सामग्री-

  • 3-4 आलू उबले
  • 1/4 कप कॉर्न फ्लोर
  • डेढ़ कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • 1/2 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 3 टेबलस्पून चीज़ कद्दूकस
  • 1/2 टी स्पून चाट मसाला
  • 1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून मिक्स्ड हर्ब्स
  • 2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
  • तलने के लिए तेल
  • स्वादानुसार नमक

आलू नगेट्स बनाने की रेसिपी- (Potato Nuggets Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें।
  • फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें चीज़, अदरक-लहसुन पेस्ट, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर डालें।
  • इसके साथ ही आप इसमें धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें 1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स डालें और मिलाकर अलग रख दें।
  • फिर आप एक दूसरे बाउल में कॉर्न फ्लोर, थोड़ी सा काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर नमक और थोड़ा सा पानी डालें।
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर कॉर्न फ्लोर का स्मूद बैटर तैयार कर लें।
  • फिर आप आलू के मसाले को थोड़ा सा लेकर बेलनाकार शेप में बना लें।
  • इसके बाद आप इसको पहले कॉर्न फ्लोर के बैटर में डुबोएं।
  • फिर आप इसको ब्रेड क्रम्ब्स में डालकर चारों तरफ से रोल कर लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
  • फिर आप इसमें तैयार आलू नगेट्स डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपके टेस्टी और क्रिस्पी आलू नगेट्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इनको टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola