How To Make Guava Halwa: अमरूद एक मौसमी फल है जोकि मानसून में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको पेट और दिल से जुड़ी सभी समस्याओं से बचाव मिलता है। अमरूद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होता है। अमरूद को आमतौर पर लोग सलाद या जूस के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने अमरूद के हलवे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके अमरूद का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। ये स्वाद में बहुत लजीज होता है। साथ ही इसको बनाना भी बेहद आसान होता है, तो चलिए जानते हैं अमरूद का हलवा (How To Make Guava Halwa) बनाने की विधि-
अमरूद का हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 3 अमरूद
- 2 कप चीनी
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 2 चम्मच घी
- 1 चम्मच ड्राई फ्रूट्स
- 1 लीटर दूध
अमरूद का हलवा कैसे बनाएं? (How To Make Guava Halwa)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालें।
- फिर आप इसको गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसके बाद आप एक अलग बर्तन में अमरूद और पानी डालें।
- फिर आप अमरूद को अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसके बाद आप उबले अमरूद को मिक्सर में डालें और पीसकर पेस्ट बना लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में घी को डालकर पिघला लें।
- इसके बाद आप इसमें अमरूद का पेस्ट और गाढ़ा दूध डालें।
- फिर आप इसको 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए पका लें।
- इसके बाद आप इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से पकाकर गैस को बंद कर दें।
- अब आपका स्वादिष्ट और यूनीक अमरूद का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
12 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
13 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
15 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
17 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
20 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines