---विज्ञापन---

Winter Special: सर्दियों में घरवालों को खिलाएं अमरूद का हलवा, इम्यूनिटी होगी स्ट्रॉंग, ये रही विधि

How To Make Guava Halwa: अमरूद एक मौसमी फल है जोकि मानसून में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको पेट और दिल से जुड़ी सभी समस्याओं से बचाव मिलता है। अमरूद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होता है। अमरूद को आमतौर पर लोग सलाद या जूस के तौर […]

How To Make Guava Halwa: अमरूद एक मौसमी फल है जोकि मानसून में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको पेट और दिल से जुड़ी सभी समस्याओं से बचाव मिलता है। अमरूद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होता है। अमरूद को आमतौर पर लोग सलाद या जूस के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या कभी आपने अमरूद के हलवे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके अमरूद का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। ये स्वाद में बहुत लजीज होता है। साथ ही इसको बनाना भी बेहद आसान होता है, तो चलिए जानते हैं अमरूद का हलवा (How To Make Guava Halwa) बनाने की विधि-

---विज्ञापन---

अमरूद का हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 3 अमरूद
  • 2 कप चीनी
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच घी
  • 1 चम्मच ड्राई फ्रूट्स
  • 1 लीटर दूध

अमरूद का हलवा कैसे बनाएं? (How To Make Guava Halwa)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालें।
  • फिर आप इसको गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से उबाल लें।
  • इसके बाद आप एक अलग बर्तन में अमरूद और पानी डालें।
  • फिर आप अमरूद को अच्छी तरह से उबाल लें।
  • इसके बाद आप उबले अमरूद को मिक्सर में डालें और पीसकर पेस्ट बना लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में घी को डालकर पिघला लें।
  • इसके बाद आप इसमें अमरूद का पेस्ट और गाढ़ा दूध डालें।
  • फिर आप इसको 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए पका लें।
  • इसके बाद आप इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
  • फिर आप इसको अच्छी तरह से पकाकर गैस को बंद कर दें।
  • अब आपका स्वादिष्ट और यूनीक अमरूद का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

First published on: Nov 05, 2022 07:05 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola