हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Healthy Snack: स्नैक में बच्चों को खिलाएं स्वादिष्ट सोयाबीन कबाब, ये रही झटपट रेसिपी

विज्ञापन
Soyabean Kebab

How To Make Soyabean Kebab: सोयाबीन एक रिच प्रोटीन फूड है। इसकी मदद से लोग कई तरह की डिशेज जैसे- आलू-सोयाबीन, सोया चाप या सोया पुलाब आदि बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोयाबीन कबाब का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सोयाबीन कबाब बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

ये स्वाद में बेहद चटपटे और मसालेदार होते है। अगर आप स्नैक में कुछ चटपटा खाने की सोच रहे हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसको एक बार खाकर स्वाद आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा, तो चलिए जानते हैं सोयाबीन कबाब (How To Make Soyabean Kebab) बनाने की विधि-

सोयाबीन कबाब बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप सोयाबीन
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 1 प्याज बारीक़ कटा हुआ
  • 2 चम्मच धनिया पत्ता
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • तलने के लिए तेल
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

सोयाबीन कबाब कैसे बनाएं? (How To Make Soyabean Kebab)

  • सोयाबीन कबाब बनाने के लिए आप सबसे पहले सोयाबीन को लें।
  • फिर आप इनको पानी में भिगोकर करीब 30 मिनट तक छोड़ दें।
  • इसके बाद आप सोयाबीन को हाथ से दबाते हुए पानी को निकाल लें।
  • फिर आप इसको मिक्सी में डालें और दरदरा पीस लें।
  • इसके बाद आप सोयाबीन में बारीक़ कटा प्याज, मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें।
  • इसके साथ ही आप इसमें लहसुन-अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और आधा कप पानी डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मैश करके मिला लें।
  • इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा बैटर लेकर कबाब बना लें।
  • फिर आप सारे तैयार कबाब को कॉर्न फ्लोर में अच्छे से लपेटकर किसी बर्तन में रख लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल को डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें सोयाबीन कबाब को डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपके स्वादिष्ट सोयाबीन कबाब बनकर तैयार हो चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें