Father’s Day 2025: हर किसी की लाइफ में पिता की एक अलग और खास जगह होती है। इसके लिए हर साल दुनियाभर में फादर्स डे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल इस दिन को 15 जून को मनाया जाएगा। हमारी लाइफ में पिता वह इंसान होते हैं, जो पूरी जिंदगी अपने बच्चों को खुश करने में लगे रहते हैं। वह बिना कुछ कहे त्याग करते हैं, जिम्मेदारियों का बोझ उठाते हैं और हर कदम पर अपने बच्चों के साथ खड़े रहते हैं। फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पापा को कोई खास तोहफा देकर उन्हें यह महसूस करा सकते हैं कि वह आपके लिए कितने जरूरी हैं। इसके ही उनके साथ समय बिताने के लिए कुछ स्पेशल जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप दिल्ली के आसपास कहां-कहां का प्लान बना सकते हैं?
मोरनी हिल्स
इस फादर्स डे को आप स्पेशल बनाने के लिए दिल्ली से 4.5 घंटे की दूरी पर स्थित मोरनी हिल्स जा सकते हैं। यह जगह हरियाणा में स्थित है, जो कई लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां पर आप हिमाचल की पहाड़ियों का भी आनंद ले सकते हैं, क्योंकि यह शहर हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर स्थित है। वहीं अगर आपके पापा को नेचर के साथ समय बिताना पसंद है तो यह जगह उनके लिए और भी खास हो सकती है। यहां पर आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं और उन्हें टेंशन से छुटकारा भी दिला सकते हैं।
अमरीक सुखदेव
अमरीक सुखदेव दिल्ली के पास स्थित फेमस जगहों में से एक है। वहीं, अगर आप और आपके पिता दोनों ही बिजी रहते हैं और दोनों के पास समय नहीं है तो अमरीक सुखदेव तक लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। यह जगह आपके पिता को जरूर पसंद आएगी। यहां पर आप अपने पिता के साथ फेमस पराठे का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
रणथंभौर नेशनल पार्क
अगर आपके पिता को जानवरों से लगाव है तो उन्हें आप राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क ले जा सकते हैं। यह राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर से लगभग 13.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप टाइगर के साथ-साथ कई जानवरों को देख सकते हैं। इसके साथ-साथ ही रणथंभौर टाइगर रिजर्व के अंदर भी घूम सकते हैं। जैसे कि त्रिनेत्र गणेश मंदिर, रणथंभौर किला, जोगी महल, पदम झील और अन्य कई जगहों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आपके पिता को आपके साथ समय बिताकर काफी अच्छा लगेगा।
एडवेंचर आइलैंड
अगर आपके पिता और आपको दोनों को ही एडवेंचर काफी पसंद है, तो दिल्ली के एडवेंचर आइलैंड में घूम सकते हैं। यह एक मनोरंजन पार्क है और अपने एडवेंचर के शौकीन पिता के लिए फादर्स डे मनाने के लिए एक बेहतरीन जगह है। एडवेंचर आइलैंड रोहिणी क्षेत्र में स्थित है और हर उम्र के लोगों के लिए कई सारी एक्टिविटी मौजूद हैं। ट्विस्टी रोलर कोस्टर और वाटर राइड से लेकर कैरोसेल और बम्पर कार तक, एडवेंचर आइलैंड में समय बिताना आपके पिता के साथ एक मजेदार अनुभव होगा। यहां पर अपने पिता के साथ मजेदार यादें बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
39 mins agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
43 mins agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 hr agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
3 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
18 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
19 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
23 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
23 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines