---विज्ञापन---

Father’s Day 2025: इस फादर्स डे को बनाएं यादगार, पापा को परोसें अपने हाथों से बनी डिश

Father’s Day 2025: आज फादर्स डे है। अगर आप अपने पापा के लिए कुछ स्पेशल करने का सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि पापा को खुश कैसे करें और उनका दिल कैसे जीतें, तो आइए जानते हैं कुछ टेस्टी डिशेज के ऑप्शन और रेसिपीज के बारे में जिन्हें आप रात के डिनर में अपने हाथों से बना सकते हैं।

Father’s Day 2025: फादर्स डे एक ऐसा खास मौका होता है जब हम अपने पापा को सबसे स्पेशल फील करा सकते हैं कि वो हमारे लिए कितने खास हैं। इस दिन उन्हें कोई बड़ा तोहफा देने से ज्यादा अच्छा है अगर आप उनके लिए खुद कुछ खास अपने हाथों से बनाएं। यह एक छोटा सा प्रयास उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है। अगर आप पहली बार किचन में कुछ बना रहे हैं तो घबराइए मत। कुछ आसान और टेस्टी ऑप्शन हैं जिन्हें आप बिना ज्यादा मेहनत के बना सकते हैं और पापा को एक स्वाद भरा सरप्राइज दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं आज के दिन को यादगार।

वेज बिरयानी

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

अगर आप अपने पापा के लिए सिंपल और टेस्टी सा कुछ बनाना चाहते हैं तो आप वेजिटेबल बिरयानी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत होगी जैसे – बासमती चावल, मिक्स सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स), दही, बिरयानी मसाला, हरी मिर्च, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, तेल।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को आधा उबाल लें। इसके बाद पैन में प्याज भूनें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। जब प्याज भून जाएं तो सब्जियां डालें और अच्छे से भूनें। कुछ देर बाद दही और मसाले मिलाएं। अब एक बर्तन में चावल और सब्जी रखें। इसके बाद ढककर 10-15 मिनट दम पर पकाएं। पकने के बाद अच्छे से सर्व करें।

---विज्ञापन---

चिकन फ्राई

Image Source Freepik

ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पापा को नॉन-वेज खाने का शौक होता है। अगर आपके पापा भी चिकन के शौकीन हैं तो आप उनके लिए चिकन फ्राई बना सकते हैं और उनका दिल खुश कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी जैसे – चिकन, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, नींबू, गर्म मसाला, तेल।

---विज्ञापन---

अब इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप चिकन के पीस को अच्छे से धोएं, इसके बाद चिकन को सभी मसालों और दही में 1 घंटे मेरिनेट करके रख दें। जब चिकन मेरिनेट हो जाए तो पैन में तेल गर्म करें और उसमें चिकन को धीमी आंच पर फ्राई करें। ध्यान रहे कि धीमी आंच पर ही फ्राई करें, दोनों साइड से जब तक कुरकुरा और सुनहरा न हो जाए। फिर ठंडा होने का इंतजार करें और पापा को अच्छे से प्लेटिंग करके दें।

पनीर बटर मसाला

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

आप चाहें तो इस फादर्स डे के दिन अपने पापा के लिए पनीर बटर मसाला की रेसिपी बना सकते हैं। इसके लिए आपको सामग्री में चाहिए – पनीर, टमाटर, काजू, क्रीम, बटर, जीरा, अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और काजू उबालकर पीस लें। फिर बटर में जीरा और पेस्ट भूनें, टमाटर-काजू प्यूरी डालें। इसके बाद मसाले डालकर पकाएं, पनीर और क्रीम मिलाएं। फिर थोड़ा पानी डालकर कुछ मिनट पकाएं। अब पनीर बटर मसाला बनाने के बाद पापा को प्यार से सर्व करें।

---विज्ञापन---

कस्टर्ड

Image Source Freepik

अगर आप कुछ मीठा बनाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा तो आप सबसे सिंपल कस्टर्ड बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बस चाहिए – दूध, वनीला कस्टर्ड पाउडर, चीनी, कटे हुए फल (सेब, केला, अंगूर)।

---विज्ञापन---

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दूध गर्म करें और उसमें घुला हुआ कस्टर्ड पाउडर डालें। इसके बाद लगातार चलाते रहें जब तक गाढ़ा न हो जाए। फिर ठंडा होने के बाद फल मिलाएं और फ्रिज में रखें। बस, आपका कस्टर्ड कुछ ही मिनट में रेडी हो जाएगा।

चॉकलेट सूजी हलवा 

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

अगर आप मीठे में केक जैसा कुछ बनाना चाहते हैं तो आप चॉकलेट सूजी हलवा ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए – सूजी, दूध, कोको पाउडर, घी, चीनी, ड्रायफ्रूट्स।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले घी में सूजी भूनें जब तक खुशबू न आने लगे। फिर दूध और चीनी डालें, कोको पाउडर मिलाएं। जब सब कुछ मिल जाए तो लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब ऊपर से ड्रायफ्रूट्स डालें और गरमा गरम परोसें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Father’s Day 2025: इस फादर्स डे पर पापा के लिए लाएं ये ट्रेंडिंग केक डिजाइन्स, देखकर हो जाएंगे खुश

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2025 05:07 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

News24 हिंदी

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola