Fat Burning Foods: आज के समय की आम समस्याओं में से एक मोटापा है। अपने वेट को मेंटेन करने के लिए लोग हेल्दी डाइट, जिम और योग आदि का सहारा लेते हैं। वजन घटाने के ये तरीके ऐसे हैं जिनको सख्ती के साथ रोजाना फॉलो करना पड़ता है लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के चलते ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप चाहें तो हेल्दी खानपान से वेट को मेंटेन कर सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बताने जा रहे हैं जिनको अगर पर रोजाना खाली पेट सेवन करते हैं तो फैट बर्न होने लगता है। ये फूड्स खाने में सस्ते और स्वादिष्ट होते हैं। आइए फैट बर्निंग फूड्स (Fat Burning Foods) के बारे में जानते हैं।
इन 5 फूड्स से घटेगी आपकी चर्बी
1. मेथी दाना (Fenugreek Seeds)
मेथी दाना फाइबर जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो रोजाना 1 चम्मच मेथी दाना को भिगोएं और फिर अगली सुबह खाएं। इसके सेवन से आपकी भूख कंट्रोल होती है जिससे धीरे-धीरे आपका फैट बर्न होने लगता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
2. पपिता (Papaya)
हेल्दी डाइजेशन के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स पपीते का सेवन करने की सलाह देते हैं। पपीते में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहते हैं। अपने इसी गुण के चलते पपीता वजन घटाने में बेहद उपयोगी होता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में मेथी का सेवन करना है फायदेमंद! बस रखें इन बातों का ध्यान
3. सेब (Apple)
सेब हाई फाइबर से भरपूर फल है इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना खाली पेट एक सेब खाने की सलाह देते हैं। अगर आप सेब का सेवन खाली पेट करते हैं तो इससे कम कैलोरी प्राप्त होती है। साथ ही सेब के सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है जिससे आप एक्स्ट्रा खाने से बचे रहते हैं जो वेट लॉस में उपयोगी होता है।
4. बेरीज और दही
दही और बेरीज दोनों में ही प्रोबायोटिक्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। एक आप रोजाना खाली पेट एक बाउल दही और बेरीज का सेवन करते हैं तो इससे आपका बढ़ता हुआ वजन धीरे-धीरे कंट्रोल होने लगता है। ऐसे में दही और बेरीज को आप नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं।
5. एग (Eggs)
अंडा प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा सोर्स है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत अंडे से करते हैं तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा फील होता है जिससे आपका ज्यादा खाने से बचे रहते हैं। अंडे का यही गुण वजन घटाने में बहुत सहायक होता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में अदरक की चाय या पानी, किसे चुनना सही?
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
25 mins agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 hr agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
3 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
5 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
10 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines