वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के एक्सरसाइज और डाइट को आपने रुटीन में शामिल करते हैं। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन फिर भी उनको मनचाहा वजन नहीं मिल पाता है। इसी को लेकर फिटनेस कोच रेगी मैकेना ने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया, जो आपके खाने से एक्स्ट्रा कैलोरी कम करने में मदद करेंगे। उन्होंने इस वीडियो में बताया कि इसके लिए आपको अपने खाने का खास ध्यान रखना होगा और कैलोरी सेवन को कंट्रोल करने के लिए खाने का रुटीन और कितना खाना है ये तय करें, भले ही आप हेल्दी खाना ही क्यों न खा रहे हों।
क्या कहते हैं फिटनेस कोच
उन्होंने कहा कि मैं समझ सकता हूं कि जब आप सही फूड खाने की पूरी कोशिश करते हैं और फिर भी आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है तो यह कितना निराशाजनक हो सकता है। यहां आपके खाने से एक्स्ट्रा कैलोरी कम करने के तरीके दिए गए हैं, जिन्हे आप अपना सकते हैं…
सलाद टॉपिंग का ध्यान रखें
रेगी मैकेना ने कहा कि सलाद में डाली जाने वाली एक्स्ट्रा चीजों पर ध्यान दें। आप आसानी से सलाद को नट्स, चीज, क्रैनबेरी डालकर और उसे टॉपिंग कर बर्बाद न करें। टॉपिंग को अलग रखें और सलाद में एक्स्ट्रा चीजों को कम या न मिलाएं।
कितना खाना है ध्यान रखें
उन्होंने कहा कि आप कितना खा रहे हैं इस बात का ध्यान रखें। आप कितना खाना खा रहे हैं इससे भी आपके वजन पर फर्क पड़ता है। याद रखें कि हेल्दी खाने में कैलोरी भी होती है। उन्होने कहा कि जब आप बाहर खाने जाएं तो 1/2 नियम का पालन करें। वे आपको जो देते हैं उसका केवल 1/2 ही खाएं। इससे आप अपने वजन पर कंट्रोल कर सकते हैं।
बाहर खाना खाते कुछ बातों का ध्यान रखें
रेगी ने कहा कि अगर आपको बाहर खाना है, तो कुछ अलग ट्राई करने की कोशिश करें। सलाद को ऐपेटाइजर के तौर पर ऑर्डर करें और ऐपेटाइजर को अपने मेन डिश के तौर पर खाएं। इससे आप एक्स्ट्रा खाना खाने से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
7 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
14 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
15 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines