सेलेब से इंस्पायर्ड होकर ट्राई करें ये 5 खूबसूरत साड़ियां, लुक में लगेगा ग्लैमर का तड़का

हर कोई अपने फेयरवेल खास पर दिखना चाहता है, खास करके लड़कियां। इसके लिए वह काफी सारी तैयारियां करती हैं। आज के मॉडर्न जमाने में लुक में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं। इसके लिए आप सेलेब से इंस्पायर्ड होकर साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं।

Fashion Tips

Fashion Tips

फेयरवेल का दिन सभी लड़कियों  के लिए बहुत खास और एक्साइटिंग होता है। इसी के साथ थोड़ा इमोशनल भी होता ही है, लेकिन इस दिन हर लड़की खास दिखना चाहती है, क्योंकि यही वो दिन है जब उन्हें एहसास होता है कि वो अब स्कूल के बच्चे नहीं रहे बल्कि बड़े हो गए हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए तमाम इंतजाम किए जाते हैं, खासतौर से लड़कियां काफी सारी तैयारियां करती हैं। आज के मॉडर्न जमाने में लुक में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं। जिसके चलते काफी कंफ्यूजन रहता है कि क्या पहनें और कैसा लुक किया जाए?  इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हमने कुछ सेलेब इंस्पायर्ड साड़ी लुक्स आपके सुझाए हैं, जो आपको ग्लैमरस लुक दे सकते हैं…

विज्ञापन

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट कुछ दिन पहले ही अपने देवर आदर जैन और आलेखा आडवाणी की शादी में पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आई थीं। आलिया की ये गॉर्जियस शिमरी साड़ी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लिया था। इस पीची पिंक साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने इसके साथ सैटिन का मैचिंग प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। जिसका बैक डीप था और वी-नेकलाइन थी। एक्ट्रेस का ये सटल लुक क्लासी लग रहा था। आप यदि फेयरवेल के लिए सटल के साथ ही क्लासी लुक ढूंढ रहे हैं तो इसे भी ट्राई कर सकते हैं।

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर के साड़ी लुक्स बेहद ही ग्लैमरस होते हैं। हालांकि, कुछ लुक्स फेयरवेल के लिए परफेक्ट हैं। चेक्स की मल्टीकलर साड़ी जिसके साथ ग्रीन कलर का वी नेकलाइन वाला ब्लाउज बहुत प्यारा लग रहा है। एक्ट्रेस का सिंपल लुक उन्हें ग्लैमरस बना रहा है। आप भी भूमि का ये लुक रीक्रिएट कर सकते हैं। आप चाहें तो ब्लाउज अपने हिसाब से बनवा सकती हैं, लेकिन इस साड़ी को एक्ट्रेस की तरह ही ड्रेप करें तभी क्लासी लगेगी।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर

बॉलीवुड की Gen Z स्टार्स में शामिल जान्हवी कपूर बेहद खूबसूरत साड़ी लुक्स सर्व करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक ट्रिप के दौरान ये फ्लोरल साड़ी पहनी थी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी। ये साड़ी इस समर सीजन के हिसाब से परफेक्ट है। ये आपको भीड़ में सबसे अलग लुक देगी। इसके साथ जान्हवी की तरह ही डीप बैक वाला सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज पहनें और साथ में कानों में झुमके पहन सकती हैं।

विज्ञापन

सान्या मल्होत्रा

अपनी फिल्म ‘मिसेज’ के प्रमोशन के दौरान सान्या मल्होत्रा ने साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में वो पूरी तरह से बॉस लेडी वाइब्स दे रही हैं। एक्ट्रेस की चेक्स वाली साड़ी और उसके साथ मैचिंग कोटी आपको सुंदर और क्लासी लुक देगी। आप चाहें तो इसके साथ बालों को खुला रख सकती हैं और ज्वेलरी में भी कुछ और ट्राई कर सकती हैं।

विज्ञापन

सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को Gen Z लड़कियां अपनी स्टाइल आइकन के रूप में देखती हैं। फेयरवेल में आप भी सुहाना की तरह ही देसी लुक चाहती हैं और तो उनकी तरह बॉर्डर वाली प्लेन साड़ी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पहनें। इसके साथ स्टोन्स वाली झुमकियां, आंखों में काजल, विंग्ड लाइनर और छोटी सी क्रिस्टल बिंदी इस देसी लुक को कम्प्लीट कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ