Navratri Special Outfits: नवरात्रि का त्योहार कल से शुरू हो जाएगा. इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इसके साथ ही नवरात्रि में जगह-जगह गरबा और डांडिया (Dandiya) के आयोजन होते हैं. इसी कारण लोग चनिया चोली खरीदने और पहनने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं. लेकिन अक्सर चोली का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है. समझ नहीं आता कि कौन-सी चोली अच्छी लगेगी और किस तरह की चोली ट्रेंड में है. अगर आपको भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो अब चिंता की बात नहीं. आइए देखते हैं.
ट्राई करें ये शानदार डिजाइन्स | Try These Designs
लटकन पैटर्न डिजाइन
आप चाहें तो इस नवरात्रि लटकन (Latkan Pattern) पैटर्न वाली चोली डिजाइन बनवा सकते हैं या रेडीमेड भी ले सकते हैं. जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है, ये डिजाइन काफी सुंदर और आकर्षक लगते हैं. साथ ही यह आपके नवरात्रि लुक के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. जो कि आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी.
स्लीवलेस डिजाइन
आप स्लीवलेस चोली डिजाइन भी ट्राई कर सकते हैं. ये देखने में बेहद सुंदर और स्टाइलिश लगते हैं. यह आपके ट्रेडिशनल आउटफिट (Traditional Outfit) को मॉडर्न टच देता है और फैशन में भी काफी ट्रेंडिंग (Trending) है.
हाथी प्रिंट डिजाइन
चोली में जितना सुंदर प्रिंट होता है, वह पहनने पर उतनी ही खूबसूरत लगती है. आप चाहें तो हाथी प्रिंट या किसी भी एथनिक प्रिंट वाली चोली का चुनाव कर सकती हैं. यह आपके लुक को एक अलग ही निखार देगा
ये भी पढ़ें- Dandiya Night Hairstyle: डांडिया नाइट में चाहते हैं छा जाना? ट्राई करें हेयरस्टाइल्स के ये लेटेस्ट ऑप्शन
गोटा-शीशा डिजाइन
इस नवरात्रि आप गोटा और शीशा वर्क वाली चोली भी पहन सकती हैं. यह डिजाइन काफी आकर्षक लगती है और किसी भी चनिया के साथ अच्छी तरह मैच हो जाती है.
स्लीव प्रिंट डिजाइन
यह डिज़ाइन इन दिनों काफी चलन में है. स्लीव पर बने सुंदर प्रिंट्स इस चोली को खास बनाते हैं. यह सिंपल होते हुए भी बेहद स्टाइलिश लुक देते हैं, जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Navratri 2025: इस नवरात्रि पहनें ट्रेंडिंग पैटर्न वाली ऐसी चनिया चोली, देखते ही लोग पूछेंगे कहां से ली?
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
17 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
20 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines