Iron Kadai Hair Dye: बालों का सफेद हो जाना अब बहुत ही आम है. यह समस्या अब हर उम्र के लोगों में देखी जा रही है. कई बार बाल इतने सफेद होते हैं कि उन्हें छुपाना मुश्किल हो जाता है और मजबूरन पार्लर में जाकर बालों को काले करवाने की जरूरत पड़ जाती है. हालांकि, पार्लर में जाकर बालों को काला करवाने के लिए बजट ज्यादा चाहिए होता है, जिसे हर कोई नहीं करवा सकता है. ऐसे में आप भारती सिंह के बताए तरीके से बालों को काला कर सकते हैं. उन्होंने बालों को काला करने के लिए लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल किया है. आप भी इस तरह से अपने बालों को काला कर सकते हैं. बस आपको सही तरीका मालूम होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में लहसुन कैसे छीलें? यहां जानिए 5 गजब के ट्रिक्स, चुटकियों में काम हो जाएगा आसान
लोहे की कड़ाही में मेहंदी लगाने से क्या होता है?
लोहे की कड़ाही में मेहंदी लगाने से आयरन और मेहंदी के टैनिन के बीच रासायनिक क्रिया होती है, जिससे मेहंदी का रंग गहरा भूरा या काला हो जाता है. साथ ही, बालों को अधिक पोषण मिलता है और वे चमकदार बनते हैं. ऐसे में अगर आपके बाल सफेद हैं तो आपको उन्हें प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद मिलेगी. यह विधि बालों को लाल होने से बचाने का काम करेगी.
भारती ने क्या बताया?
भारती ने इस नुस्खे की जानकारी अपने पॉडकास्ट में दी है. उन्होंने टीवी एक्ट्रेस श्रीति झा को बालों को नेचुरली काला करने का नुस्खा बताया था. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि वे अपने बालों पर रंगों का इस्तेमाल नहीं करती हैं. यह कहते हुए भारती ने अपने बालों को काला करने वाले बेहतरीन नुस्खे के बारे में बताया था.
क्या है नुस्खा?
इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. बस लोहे की कड़ाही लें और इसमें मेहंदी पाउडर को भिगोकर रखें. साथ ही, इसमें आपको कॉफी के पानी का इस्तेमाल करना है. मेहंदी मिलाने के बाद सफेद अंडा मिलाएं और इसे कम से कम रात भर के लिए भिगोकर रखे रहने दें.
कैसे लगाएं मेहंदी?
इसे अगले दिन उठकर बालों में मेहंदी का लेप लगा लेना है. इसे आम मेहंदी की तरह कुछ देर लगाकर रखें और फिर इसके बाद आपको अपना सिर धो लेना है. इसे लगाने से ना सिर्फ बाल काले होंगे बल्कि आपको परेशानी भी नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें- बिना मेकअप किए चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? इस सफेद चीज से धो लिया चेहरा तो Makeup लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
46 mins agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
5 days agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 days agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 days agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
8 days agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 days agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
13 days agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
16 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines