Famous Foods: भारत के इन फेमस शहरों का बेस्ट फूड जरूर चखें, स्वाद ऐसा कि जीत लेगा दिल

Famous Foods: ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो कि खाने के काफी शौकीन होते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे फेमस शहर और उनकी प्रसिद्ध डिश के बारे में। जिन्हें आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

Famous Foods: भारत के इन फेमस शहरों का बेस्ट फूड जरूर चखें, स्वाद ऐसा कि जीत लेगा दिल

Famous Foods: भारत की छोटी-छोटी गलियों में मिलने वाला स्ट्रीट फूड न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह हर शहर की खास पहचान भी होता है। हर गली हर कोने में कुछ ऐसा स्वाद छुपा होता है जो दिल को छू जाता है। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो भारत के अलग-अलग शहरों के स्ट्रीट फूड को जरूर ट्राई करना चाहिए। ये न सिर्फ आपके टेस्ट बड्स को खुश करेंगे, बल्कि हर बाइट में आपको वहां की संस्कृति और परंपरा का भी एहसास कराएंगे। तो आइए जानते हैं कुछ फेमस शहर और उनकी डिश के बारे में।

विज्ञापन

मुंबई

Image Source Freepik

विज्ञापन

सपनो का शहर मुंबई अपनी पाव भाजी के लिए अलग ही फेमस है। मक्खन में तली गई नरम पाव के साथ मसालेदार सब्जियों की भाजी, नींबू और प्याज के साथ परोसी जाती है। इसे खाकर हर कोई इसकी स्वादिष्ट का फैन बन जाता है। अगर आप मुंबई जाए तो पाव भाजी को जरूर ट्राई करें।

दिल्ली

दिल्ली की गलियों में मिलने वाली आलू टिक्की चाट खट्टी-मीठी चटनी, दही और मसालों के साथ जब परोसी जाती है। कोई भी इसके सेवन करता है तो उसका स्वाद सीधे दिल तक पहुंचता है। यह स्ट्रीट फूड चटपटा और कुरकुरा होने के कारण बेहद लोकप्रिय है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश

कचौरी और मसालेदार आलू की सब्जी भारत की पारंपरिक स्ट्रीट डिश है। खासतौर पर बनारस, आगरा, जयपुर और जोधपुर, लखनऊ में मिलने वाली खस्ता कचौरी का स्वाद कभी न भूलने वाला अनुभव देता है।

दक्षिण भारत

Image Source Freepik

विज्ञापन

चेन्नई, बेंगलुरु, मैसूर, और मदुरै की सॉफ्ट इडली और तीखा-सुंदर स्वाद वाला सांभर दक्षिण भारत की शान है। यह हेल्दी भी है और स्वाद में भी कमाल। स्ट्रीट स्टॉल्स पर मिलने वाली इडली सांभर को नारियल की चटनी के साथ खाने का मजा ही अलग है। इसके साथ ही यह सभी को बेहद पसंद आती है।

पूर्वोत्तर भारत

मोमोज का तो आजकल हर कोई दिवाना है। नॉर्थ ईस्ट भारत के में मोमोज हर गली-नुक्कड़ पर मिलते हैं। भाप में पके हुए या तले हुए मोमोज को तीखी चटनी के साथ परोसा जाता है।  सिक्किम और दार्जिलिंग के मोमोज काफी फेमस भी है। यह स्वाद में हल्के और खाने में लाजवाब होते हैं जिन्हें एक बार खाने के बाद आप बार-बार चाहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ