Famous Bollywood Actress Rekha Networth: भारतीय सिनेमा से जुड़े कलाकारों की संपत्ति और रहन सहन को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। इसमें एक नाम भारतीय सिनेमा की जानी मानी अदाकार और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा का आता है, जो ‘उमराव जान’, ‘सिलसिला’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘कोई मिल गया’ जैसी कई अन्य फिल्मों में अपने बेहतर अभिनय को लेकर दर्शकों को प्रभावित कर चुकी हैं। आज भी उनके दिलों पर राज कर रही हैं। रेखा अपने पहनावे के साथ-साथ अपनी महंगे खर्चों से भरी हाईटेक जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरने लगीं हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रेखा की अनुमानित कुल संपत्ति 332 करोड़ रुपये है।
स्टेज शो में आने के लिए मोटी रकम वसूलतीं रेखा
रिपोर्ट से पता चला है कि महंगी-महंगी फिल्मों से अपनी आय को मजबूत करने के अलावा रेखा के पास कथित तौर पर बहुत सारी संपत्ति है। बताया जाता है कि रेखा के पास कई खूबसूरत और महंगी साड़ियों का भी एक संग्रह है। वह अपने स्टेज और अवार्ड शो में आने के लिए बॉलीवुड के आम अभिनेताओं के मुकाबले मोटी रकम वसूलती हैं।
इन महंगी गाड़ियों की मालकिन रेखा
बॉलीवुड के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के महंगे शौक से तो सभी वाकिफ हैं। अपने शौक के लिए महंगी गाड़ियों को रखने वालों की सूची में रेखा का नाम भी शामिल है। बताया जाता है कि रेखा 2.17 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, 1.63 करोड़ रुपये की ऑडी ए8 और 2.03 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू, आई7 इलेक्ट्रिक लक्जरी सेडान की मालिक हैं। वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनके पास 6 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस घोस्ट है। हाल ही में रेखा ने एक पुरस्कार समारोह में भाग लिया था, जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी ग्लैमरस एंट्री से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
संबंधित खबरें
Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 hr agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
2 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
3 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
4 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
4 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
6 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
7 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
9 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
23 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines