Face Hair Removal: महिलाओं के चेहरे पर आने वाले बाल उनकी खूबसूरती में कांटा बन सकते हैं। जब अनचाहे बाल आते हैं तो महिलाएं थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं, जबकि कुछ ब्लीच करवाती हैं, लेकिन कुछ बाल ऐसे होते हैं तो इन सबके बाद भी चेहरे की रंगत खराब करते हैं, ऐसे में आप एक घरेलू नुस्खे का यूज कर सकते हैं।
आखिर क्यों महिलाओं के चेहरे पर आते हैं बाल?
महिलाओं के चेहरे पर अधिक बाल आने के पीछे का कारण हार्मोनल बदलाव हो सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब एंड्रोजन की मात्रा महिला के शरीर में बढ़ जाती है तो चेहरे के अन्य अंगों में अनचाहे बाल उग जाते हैं। इतना ही नहीं आनुवांशिकता व कुछ क्रीम व दवाईयों के साइड इफैक्ट भी बाल आने की बड़ी वजह बनते हैं।
घरेलू नुस्खों से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल
घरेलू नुस्खों की मदद से चेहरे पर दिखने वाले बालों की समस्या दूर हो सकती है। इससे आपका चेहरा खिला-खिला और ग्लोइंग नजर आएगा। नीचे जानिए चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के घरेलू नुस्खे..
और पढ़िए –Valentine week: गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट देकर लाएं करीब? इस वैलेंटाइन करें ये शानदार तैयारी
1. नींबू-चीनी से हटाएं चेहरे के बाल
- चेहरे के बालों को हटाने के लिए नींबू का रस, चीनी और शहद की जरूरत है।
- सबसे पहले 2 से 3 चम्मच व चीनी लें, फिर उसमें शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इसके बाद आप इस पेस्ट को आप दो से तीन मिनट के लिए गर्म करना होगा।
- फिर जब ये गर्म हो जाने पर वैक्स की तरह चिपचिपा हो जाएगा।
- इसके बाद इस पेस्ट को ठंडा करने रख दें।
- पेस्ट ज्यादा गर्म होने पर उसमें पानी मिलाएं और पतला कर लें।
- चेहरे पर जिस जगह बाल हैं वहां पहले मक्के का आटा या मैदा लगाएं।
- फिर उस पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से लगा लें।
- इसके बाद वैक्सिंग स्ट्रिप या कपड़े की मदद से बाल निकालें।
- यह नुस्खा वैक्सिंग की तरह ही काम करेगा।
2. अंडा और मक्के का आटा हटाएगा चेहरे के बाल
- सबसे पहले अंडे को तोड़कर उसका सफेद भाग निकाल दें।
- फिर सफेद भाग में चीना और मक्के का आटा मिला लें।
- बेहतर तरीके से मिक्स होने पर इसे बालों वाली जगह पर लगाएं।
- फिर इस पेस्ट को करीब 20 मिनट सूखने दें।
- जब चेहरे सूख जाए तो उसे धो लें।
- हफ्ते में दो बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये लोग न करें इस्तेमाल
जो लोग स्किन पर दाद, खाज, खुजली और कील मुंहासों से परेशान वह इसका इस्तेमाल न करें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
9 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
23 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines