Face Care Tips: चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स महिलाओं और पुरुषों दोनों को परेशान करते हैं। यह स्किन की खूबसूरती को छिपा देते हैं, जिन्हें स्किन से निकलना भी खासा दर्द भरा होता है। स्किन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यदि इन्हें स्किन से निकालते समय थोड़ी भी गलती हो जाए तो पिंपल या फुंसी के रूप में भी बढ़ने लगते हैं, जो आगे चलकर दूसरी स्किन समस्याओं को जन्म दे सकते हैं।
ऐसे में ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स से निजात पाना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप ओटमील-केले और शहद से बना स्क्रब उपयोग में ले सकते हैं। यह स्किन को क्लीन करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है. नीचे जानिए इसके बारे में…
जरूरी सामाग्री
1 पका हुआ केला
1 चम्मच ओट्स
1/2 चम्मच शहद
फेस स्क्रब बनाने की विधि (how to make Banana and Oats Face scrub)
- सबस पहले केले को मैश करके पेस्ट बना लें।
- फिर ओट्स को कूट लें या मोटा-मोटा पीस लें।
- इसके बाद आप ओट्स को केले में डालें।
- अब शहद को भी साथ में डालें।
- दोनों चीजों को केले के पेस्ट में मिक्स कर लें।
- आपका ब्लैकहेड्स रीमूविंग स्क्रब तैयार है।
- इसे लगाने से पहले चेहरे को फेसवॉश करें।
चेहरे पर स्क्रब लगाने का तरीका
- सबसे पहले ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स से प्रभावित जगहों पर इस पेस्ट को लगाएं।
- अब आप 5 से 6 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
- फिर इसे 2 से 3 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- फिर गुनगुने पानी से धोते हुए चेहरे को साफ कर दें।
चेहरे पर केला और ओट्स स्क्रब लगाने के फायदे
चेहरे पर केला और ओट्स स्क्रब लगाने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं। यह फेस स्क्रब पहली ही बार में त्वचा में कसावट, निखार और ग्लो वापस लाएगा। ये स्किन एक्सफोलिएशन और हाइड्रेशन का भी आसान और प्रभावी तरीका है। आप हफ्ते में ती बार इसका उपयोग कर सकते हैं। कुछ समय बाद आप देखेंगे कि स्किन के ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स गायब हो गए हैं।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
3 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
4 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
4 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
6 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
6 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
7 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
7 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
10 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
11 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines