त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
Face Care Tips home remedy: चेहरे की त्वचा में नेचुरल निखार और चमक पाने के लिए 4 इंग्रीडिएंट से बना ये फेस पैक आपके स्किन टोन में भी सुधार करेगा।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Face Care Tips Home Remedy: आज हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू उपाय लेकर आए हैं,जो चेहरे की रंगत बदल सकता है,जिसको लेकर स्किन एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए उसपर ध्यान देना पड़ता है।
बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप बेसन और दही-शहद की मदद ले सकते हैं। इन सभी से तैयार एक घरेलू नुस्खा चेहरे पर जबरदस्त निखार लाता है। इन नुस्खे को न सिर्फ आप आसानी से बना सकती हैं, बल्कि यह पूरी तरह से नेचुरल है। चेहरे की त्वचा में नेचुरल निखार और चमक पाने के लिए 4 इंग्रीडिएंट से बना ये फेस पैक आपके स्किन टोन में भी सुधार करेगा। नीचे जानिए इसकी विधि और फायदे।
फेस पैक की सामग्री के लिए सबसे पहले दो छोटे चम्मच बेसन, दो बड़े चम्मच दही,एक बड़ा चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच गुलाब जल ले लें
यह भी देखें
सबसे पहले कटोरी में बेसन छान लें उसके बाद उसमें दही और शहद को मिलाएं और फिर गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस तरह आपका घरेलू नुस्खा तैयार है।
सबसे पहले चेहरे को क्लीनर से साफ करें और सुखा लें फिर चेहरे और गर्दन में इसे लगाएं। इसे लगाने के बाद 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर 5-10 मिनट हल्के हाथों से स्क्रब करें फिर नॉर्मल पानी से मुंह धो लें और पैट ड्राई कर लें। आपको परिणाम झट से देखने को मिलेगा। इस फेस पैक का प्रयोग आप वीक में 2 से 3 बार कर सकते हैं।
ये फेस पैक ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत असरकारी है। इसमें मौजूद 4 इंग्रीडिएंट्स हमारी त्वचा को निखारने में मदद करते हैं,और चारों सामग्रियों के गुण साथ में मिलकर चेहरे पर चमक लाते देते हैं।
बेसन जहां चेहरे की टैनिंग को दूर करता है साथ ही फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी दूर करता है, वहीं दही त्वचा को ब्राइटेन करने में मददगार है,और ये एजिंग के धब्बे को कम करने में मदद करता है.
इस घरेलू नुस्खे में शामिल चीजों में पाए जाने वाले तत्वों से त्वचा की कई समस्याएं जैसे-कील-मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियां कम होने में मदद मिलती है, जबकि गुलाब जल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह त्वचा की जलन को कम करने में मदद करता है.
शहद के सूक्ष्मजीवों और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण बेजान, अनइवन स्किन टोन को सुधारने में मदद कर सकते हैं.
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है. लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है. आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.
यह भी देखें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: