Face Care Tips: आज हम आपके लिए एक ऐसा जादुई घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो चेहरे की रंगत बदल सकता है। स्किन एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए उसकी प्रॉपर केयर करनी पड़ती है।
बारिश के मौस में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप दही-शहद और बेसन की मदद ले सकते हैं। इन सभी से तैयार एक घरेलू नुस्खा चेहरे पर जबरदस्त निखा लाता है।
इन नुस्खे को न सिर्फ आप आसानी से बना सकती हैं, बल्कि यह पूरी तरह से नेचुरल है। चेहरे की त्वचा में नेचुरल निखार और चमक पाने के लिए 4 इंग्रीडिएंट से बना यह फेस पैक आपके स्किन टोन में भी सुधार करेगा। नीचे जानिए इसकी विधि और फायदे।
बेसन, दही और शहद फेस पैक
सामान
बेसन- 2 छोटे चम्मच
दही- 2 बड़े चम्मच
शहद- 1 बड़ा चम्मच
गुलाब जल- 1 छोटा चम्मच
फेस पैक बनाने की विधि
सबसे पहले कटोरी में बेसन छान लें।
उसमें दहीऔर शहद को मिलाएं।
गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
इस तरह आपका घरेलू नुस्खा तैयार है।
चेहरे पर लगाने की विधि
- फेस को क्लींजर से साफ करें और सुखा लें।
- फिर चेहरे और गर्दन के प्रभावित एरिया में इसे लगाएं।
- इसे लगाने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर 5-7 मिनट हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- नॉर्मल पानी से मुंह धो लें और पैट ड्राई कर लें।
- आपको परिणाम झट से देखने को मिलेगा।
- इस फेस पैक को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।
स्किन को कैसे फायदा पहुंचाता है?
चेहरे पर आती है चमक
ये फेस पैक ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद 4 इंग्रीडिएंट्स हमारी त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। चारों सामग्रियों के गुण साथ में मिलकर चेहरे पर चमक और ताजगी लाते हैं।
टैनिंग दूर करके एजिंग के स्पॉट्स खत्म करता है
बेसन जहां चेहरे की टैनिंग को दूर करता है और फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करता है, वहीं दही त्वचा को ब्राइटेन करने में मददगार है. ये एजिंग के स्पॉट्स को कम करने में मदद कर सकता है.
स्किन टोन बढ़िया होती है
शहद के एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण बेजान, अनइवन स्किन टोन को सुधारने में मदद कर सकते हैं.
दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
इस घरेलू नुस्खे में शामिल चीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों से त्वचा की कई समस्याएं जैसे-दाग-धब्बे, कील-मुंहासे और झुर्रियां कम होने में मदद मिलती है, जबकि गुलाब जल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह त्वचा की इरिटेशन को कम करने में मदद करता है.
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है. आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
27 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
14 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
18 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
22 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines