Face Care Tips: इस घरेलू नुस्खे से 15 मिनट में चेहरे पर आएगा निखार, बदल जाएगी रंगत!
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Face Care Tips: आज हम आपके लिए एक ऐसा जादुई घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो चेहरे की रंगत बदल सकता है। स्किन एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए उसकी प्रॉपर केयर करनी पड़ती है।
बारिश के मौस में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप दही-शहद और बेसन की मदद ले सकते हैं। इन सभी से तैयार एक घरेलू नुस्खा चेहरे पर जबरदस्त निखा लाता है।
इन नुस्खे को न सिर्फ आप आसानी से बना सकती हैं, बल्कि यह पूरी तरह से नेचुरल है। चेहरे की त्वचा में नेचुरल निखार और चमक पाने के लिए 4 इंग्रीडिएंट से बना यह फेस पैक आपके स्किन टोन में भी सुधार करेगा। नीचे जानिए इसकी विधि और फायदे।
सामान
बेसन- 2 छोटे चम्मच
दही- 2 बड़े चम्मच
शहद- 1 बड़ा चम्मच
गुलाब जल- 1 छोटा चम्मच
सबसे पहले कटोरी में बेसन छान लें।
उसमें दहीऔर शहद को मिलाएं।
गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
इस तरह आपका घरेलू नुस्खा तैयार है।
स्किन को कैसे फायदा पहुंचाता है?
ये फेस पैक ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद 4 इंग्रीडिएंट्स हमारी त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। चारों सामग्रियों के गुण साथ में मिलकर चेहरे पर चमक और ताजगी लाते हैं।
बेसन जहां चेहरे की टैनिंग को दूर करता है और फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करता है, वहीं दही त्वचा को ब्राइटेन करने में मददगार है. ये एजिंग के स्पॉट्स को कम करने में मदद कर सकता है.
शहद के एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण बेजान, अनइवन स्किन टोन को सुधारने में मदद कर सकते हैं.
इस घरेलू नुस्खे में शामिल चीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों से त्वचा की कई समस्याएं जैसे-दाग-धब्बे, कील-मुंहासे और झुर्रियां कम होने में मदद मिलती है, जबकि गुलाब जल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह त्वचा की इरिटेशन को कम करने में मदद करता है.
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है. आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: