हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Makeup Tips for Beginners: Eyeliner लगाने में बार-बार होती है गलती? इन ट्रिक्स को करें फॉलो, मिनटों में बनेगी परफेक्ट लाइन

Eyeliner Tips for Beginners: कई लोग ऐसे हैं जिन्हें आईलाइनर लगाना नहीं आता. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन
आईलाइनर लगाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, Image Credit- Freepik

Winged Eyeliner Hooded Eyes: जब तक आईलाइनर नहीं लगाया जाता, तब तक मेकअप में जान नहीं आती. बिना लाइनर के लुक हमेशा अधूरा लगता है, क्योंकि ये आंखों को शार्प, डिमांडिंग और अट्रैक्टिव बनाने का काम करता है. लेकिन अगर आपकी आंखें hooded हैं या पलक फोल्ड करने के बाद लाइनर छिप जाता है, या मेकअप करने के बाद परफेक्ट विंग बनाना मुश्किल काम करता है तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. इन टिप्स को अपनाने के बाद विंग गायब नहीं होगी. साथ ही, लाइन मोटी दिखना या आंखें और छोटी नजर आना जैसी दिक्कतें भी खत्म हो जाएंगी. अगर आप पहली बार लाइनर खुद लगा रहे हैं तो यकीनन इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- स्किन पर बढ़ रही है Acne की दिक्कत? घर पर आसानी से बनाएं ये फेस स्प्रे, नहीं पड़ेगी महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत

आंखों पर लाइनर लगाने के टिप्स | Eyeliner Tips for Beginners

  • कई बार लाइनर लगाने के बाद आंखों पर दिखाई नहीं देता. ऐसा अक्सर Hooded eyes पर लगाते वक्त आंखें खुली हुई रखें और विंग के ऊपर लाइनर लगाएं.
  • लाइनर लगाने के लिए पतली लेयर चुनें, क्योंकि hooded eyes में मोटा लाइनर आंखों को और छोटा दिखाता है.
  • ऊपरी लैशलाइन पर बहुत पतली लाइन बनाएं, जिससे आंखें बड़ी और खुली दिखेंगी.
  • लाइनर की लाइन बनाने के लिए आप टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे लुक बहुत ही अच्छा आएगा और आसानी से लाइनर लग भी जाएगा.

इन टिप्स को भी करें फॉलो

  • लाइनर लगाने के लिए पहले जेल लाइनर का इस्तेमाल करें. यह आंखों पर बहुत ही अच्छा लगता है और hooded eyes के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है.
  • लाइनर लगाते वक्त कॉर्नर को थोड़ा ऊपर की ओर उठा लें. इससे आंखें लिफ्टेड दिखती हैं और मेकअप बहुत ही खूबसूरत लगता है.
  • आंखों के नीचे लाइनर बिल्कुल भी ना लगाएं. अगर लगाना है तो सिर्फ ब्राउन या न्यूड काजल लगाकर लुक क्लासी बनाएं.
  • विंग को हमेशा कॉटन स्वैब और माईसैलर वॉटर से साफ करके शार्प करें. इससे लाइनर प्रोफेशनल लगेगा और आपका लुक भी बहुत अच्छा आएगा.
  • अगर लाइनर लगाते वक्त फैल जाता है तो मेकअप रिमूवर में भिगोकर धीरे से इसे साफ कर लें. साफ करने के लिए इसके सूखने का इंतजार करें.

इसे भी पढ़ें- जरूरत से ज्यादा गिरने लगे हैं बाल तो तुरंत करा लें ये टेस्ट, जानिए किसकी कमी से बाल ज्यादा झड़ते हैं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola