आइब्रो के बाल हो गए हैं सफेद? डॉक्टर ने कहा गुनगुने पानी के साथ करें इस पेस्ट का सेवन

Natural remedies for eyebrows: ऐसे कई लोग हैं जिनके बाल तो सफेद होते ही हैं साथ ही कुछ लोगों के आईब्रो के बाल भी सफेद होने लग जाते हैं. अगर आपके साथ बी ऐसा ही कुच होता है तो आइए जानते हैं डॉक्टर उपासना वोरा से कि गुनगुने पानी के साथ किस एक पेस्ट को खाने से आइब्रो काली होने में मदद मिलती है.

Eyebrow hair turning white

नेचुरल पेस्ट से बढ़ाएं आईब्रो का घनापन और काला रंग. Image Source Freepik

विज्ञापन

Home Remedies For White Eyebrow: सफेद बाल आज के समय में केवल उम्र बढ़ने की वजह से नहीं होते, बल्कि स्ट्रेस, गलत खानपान और हॉर्मोनल बदलाव भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं. खासकर आईब्रो के बाल सफेद या पतले होने लगें, तो चेहरा बेसहारा और थका-थका सा नजर आने लगता है. कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स और रेमेडीज का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर उनका असर कम और साइड इफेक्ट्स ज्यादा होते हैं. डॉ. उपासना वोरा के मुताबिक, नेचुरल और आसान उपाय ही लंबे समय तक फायदे पहुंचाते हैं. उनके अनुसार, गुनगुने पानी के साथ एक खास पेस्ट का इस्तेमाल करने से न केवल आईब्रो के बालों का रंग वापस काला होता है, बल्कि वे घने और मजबूत भी बनते हैं. तो आइए जानते हैं कि कौन सा है वह पेस्ट जो कि आपको सफेद आइब्रों से छुटकारा दिला सकता है.

आइब्रो होममेड रेमिडी | EyeBrow Homemade Remedy

डॉ. उपासना वोरा के मुताबिक अगर आपके आइब्रो के बाल सफेद हो रहे हैं तो इसके लिए आप अवला खाएं. इसको खाने के लिए आप इसका पेस्ट बना सकते हैं. जिसको बनाने के लिए आप अमले को घिस कर काली मिर्च मिलाएं साथ ही थोड़ा सा गुड़ मिलाएं. इस तरह से पेस्ट को बनाएं और रोजाना इसके दो चम्मच का सेवन शुरू कर दें. साथ ही उपर से गुनगुना पानी पिएं. बस इस तरह से आप इस पेस्ट को रोजाना खाएं. इससे आपके आइब्रो के बास काले हो जाएंगें.

विज्ञापन

फायदे

अवला और काली मिर्च का यह पेस्ट विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और ग्रे होने की प्रक्रिया को धीमा करता है. गुड़ में मौजूद मिनरल्स बालों को पोषण देते हैं और उनकी हेल्थ बेहतर करते हैं. इस पेस्ट का नियमित सेवन न केवल आईब्रो के बालों का रंग काला बनाए रखता है, बल्कि उन्हें घना और मजबूत भी बनाता है. इसके साथ गुनगुना पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और बालों की जड़ों तक पोषण बेहतर तरीके से पहुंचता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ