बार-बार परेशान कर रही हैं एक्स की यादें? अब दारू पीने से नहीं चलेगा काम, रोजाना ये एक्सरसाइज करने से मिलेगा आराम

Dimag Ko Shant Karne Wali Exercise: ब्रेकअप के बाद शांत रहना बहुत जरूरी होता है. लेकिन, कुछ लोग ऐसा करने में असफल रहते हैं और पूरे दिन एक तरफ पड़े रहने का फैसला करते हैं. इस स्थिति में अपने दिमाग को शांत रखने के लिए एक्सरसाइज करें और कमरे से बाहर निकलने की कोशिश करें.

Dimag Ko Shant Karne Wali Exercise

दिमाग को शांत रखने के लिए ये एक्सरसाइज करें. Image Credit-Shutterstock

विज्ञापन

How to Relax Your Mind from Stress: ब्रेकअप के बाद खुद को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है. कई लोग तो बिल्कुल पागल हो जाते हैं और पूरे दिन अपने एक्स की यादों में रहते हैं. दिमाग में बीते हुए कल चलते हैं और उदासी में डूबकर दारू का सहारा लेते हैं. असल में शराब कुछ देर के लिए दर्द को दबा देती है, खत्म नहीं करती. ऐसे में अगर आप सच में मन को हल्का करना और खुद को फिर से मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना एक्सरसाइज करें और अपने दिमाग को शांत करें. हम आपको आंखों की मदद से की जाने वाली एक खास एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आपको नेगेटिव सोच से छुटकारा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- साल 2026 में ये 6 संकल्प बदल देंगे रिश्ते की किस्मत, एक-दूसरे में बढ़ेगा प्यार और कभी नहीं होगी लड़ाई

विज्ञापन

आई फोकस रिलैक्सेशन एक्सरसाइज | Eye Relaxation Exercise After Breakup

कैसे करें?

  • इसे करने के लिए किसी शांत जगह बैठ जाएं.
  • फिर कमर को सीधा रखें और कंधों को ढीला छोड़ दें.
  • आंखें को बंद करें और 5 बार लंबी और गहरी सांस लें.
  • अब आंखें खोलकर सामने किसी एक जगह पर ध्यान टिकाएं.
  • बिना पलक झपकाए 10–15 सेकंड तक उसी जगह को देखें.
  • अब आंखें बंद करें और उस जगह की तस्वीर अपने दिमाग में लाने की कोशिश करें.
  • 10 सेकंड बाद आंखें खोलें और फिर से उसी जगह को देखें.

आई फोकस रिलैक्सेशन एक्सरसाइज करने के फायदे | Eye Relaxation Exercise Benefits

  • आंखों की मूवमेंट कंट्रोल करना
  • दिमाग को फोकस मिलना
  • नेगेटिव ख्याल धीरे-धीरे कम होना
  • तनाव और बेचैनी में राहत मिलना
  • मन को शांति मिलना

आई फोकस रिलैक्सेशन एक्सरसाइज कब करें?

बेहतर है कि आप सुबह उठने के बाद इस एक्सरसाइज को करें. शाम को करने के लिए खुली जगह का चुनाव करें. इससे आखों को भी राहत मिलेगी और मन भी शांत होगा.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ