हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Eye Care Easy Tips: ठंडी हवाओं से आंखों में होती है जलन? अपनाएं ये 5 उपाय

विज्ञापन

Eye Care Easy Tips in Hindi: सर्दियों के मौसम में सर्द हवाएं हमारी स्किन को तो नुकसान पहुंचती ही है लेकिन हमारी आंखे भी इन हवाओं से उतनी ही प्रभावित होती है। इन हवाओं के कारण हमारी आंखें सूज जाती है, लाला पड़ जाती है, साथ ही हम अपनी आंखों को हर समय रगड़ते रहते है। आंखों में अधिक दर्द होने के कारण हम किसी भी काम पर ध्यान नहीं दें पाते यदि नहीं इससे हर दिन हमारे सिर में भी दर्द रहता है।

आंखों में दर्द से पीड़ित इंसान किसी दूसरे व्यक्ति की आंखों में आंख डालकर भी बात नहीं कर पाता। सर्द हवाओं के कारण आंखों में आने वाले नेचुरल पानी की कमी हो सकती है साथ ही आंखे सोयी-सोयी लगती है। अगर आपको ऐसा लगे कि आंखों में समान्य से अधिक दर्द हो रहा है तो उसके लिए सबसे अच्छा है कि आप पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।

आंखों में दर्द से छुटकारा पाने के उपाय:

सर्द मौसम के दौरान आँखों में होने वाला दर्द एक सामान्य समस्या हो सकती है, लेकिन इस समस्या का सही से उपाय करना बहुत जरूरी है। यहां कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकते हैं:

विज्ञापन

आँखों को ठंडे पानी से धोना:

सर्दी के मौसम में अगर आपकी आंखों में दर्द है, तो ठंडे पानी से आंखें सुबह और शाम को धोना लाभकारी हो सकता है। यह आपको डेली करना होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं करते टाइट या ढीले कपड़े पहनने में ऐसी भूल?

ठंडा कपड़ा फेरना:

विज्ञापन

जब सभी काम निपट जाए और खाली समय हो तो ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर आंख पर रखें। ये उपाय आपकी आँखों को आराम प्रदान कर सकता है।

आंखों को रेस्ट देना है जरूरी:

विज्ञापन

लम्बे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना आंखों को थका देता है। लगातार स्क्रीन पर काम करते रहने रहने से भी आंखों में दर्द होने लगता है आंखों को आराम देने के लिए हर एक घंटे में 5 मिनट का समय लें।

नींद पूरी करें:

विज्ञापन

अगर आप रात को पूरी तरह से नींद नहीं पा रहे हैं, तो आंखों में दर्द हो सकता है। अपने आप के लिए समय जरूर निकालें और नींद पूरी करें।

आंखों की साफ सफाई करें:

विज्ञापन

आंखों की साफ सफाई भी बहुत जरूरी है। सही तरीके से हाथ धोकर और किसी भी अच्छे आंखों की ड्रॉप का यूज करके आंखों को स्वच्छ रखें।

अगर आंखों में दर्द बना रहता है या बढ़ जाता है, तो तुरंत एक डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Winter Saree Style: साड़ी पहनकर भी लगेंगी स्टाइलिश!

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola