Eye Care Tips: आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। इन्हीं आंखों की वजह से हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। आंखें हम सभी के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, लेकिन फिर भी हम इनका ख्याल नहीं रखते। मोबाइल, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स आंखों को किस तरह नुकसान पहुंचाते हैं, ये जानते हुए भी हम इनका इस्तेमाल करना नहीं छोड़ते। इन सब का लगातार इस्तेमाल करने से सिर दर्द, गर्दन व कंधों में दर्द, धुंधला दिखना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
इसके अलावा भी हमारे लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें ऐसी हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो आपकी आंखों को कमजोर कर सकती हैं।
शराब
शराब लीवर के लिए जितनी हानिकारक है उतनी ही आंखों के लिए भी। कई शोधों के अनुसार, शराब पीने वाले लोगों की आंखें कमजोर होती हैं, साथ ही उनकी आंखों में लालिमा जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
बार-बार आंख मलना
हम सभी को अपनी आंखों को बार-बार छूने की आदत होती है लेकिन यह आदत हमारी आंखों को नुकसान भी पहुंचाती है। हमारी आंखों में कंजंक्टिवा की एक बहुत ही पतली परत होती है, जो उनकी सुरक्षा करती है, इसलिए आंखों को जोर से रगड़ने से परत को नुकसान पहुंच सकता है।
आई-ड्रॉप्स का ज्यादा इस्तेमाल
अक्सर आंखों में दर्द होने पर हम सभी आई-ड्रॉप का खूब उपयोग करते हैं। उस समय तो आपको राहत मिल जाती है लेकिन कुछ समय बाद यह आपकी आंखों को ड्राई कर सकता है।
कॉन्टेक्ट लेंस पहनकर सो जाना
कई लोगो की आंखे कमजोर होने के कारण उन्हें चश्मा लगाना पड़ता है, तो वहीं कुछ लोग कॉन्टैक्ट लेंस का भी इस्तेमाल करते हैं। कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर कुछ लोग कॉन्टेक्ट लेंस पहनकर सो जाते हैं, लेकिन इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 hr agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
2 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
3 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
6 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
7 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
9 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
21 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines