हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पति के Extramarital Affair से कैसे बची महिला की 24 साल की शादी? बोली- फिर से प्यार हुआ...

Extramarital Affair Relationships: पति-पत्नी के रिश्ते की अनोखी कहानी पढ़िए। वे एक दूसरे से तलाक लेना चाहते थे, लेकिन फिर से एक दूजे से प्यार हो गया, आखिर कैसे आइए जानते हैं…

विज्ञापन
दोनों तलाक लेना चाहते थे, लेकिन अब दोनों को फिर एक दूसरे से प्यार हो गया।

Husband Affair Saved His 24 Year Old Marriage: पति किसी और से प्यार करता था, लेकिन उसके इस अफेयर ने उसकी ही 24 साल की शादी बचा ली। उसने प्रेमिका की जगह पत्नी को चुना और दोनों एक बार फिर एक दूसरे से प्यार करने लगे है। एक बार फिर दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और आगे की जिंदगी खुशी-खुशी एक दूसरे के साथ बिता रहे हैं, लेकिन आखिर पति के अवैध संबंध ने कैसे महिला की 24 साल की शादी बचाई, आइए जानते हैं…

बेवफाई की ‘सजा’ देना चाहती थी

महिला ने दावा किया है कि उसके पति के किसी से अवैध संबंध थे, लेकिन उसके अफेयर ने उसकी 24 साल की शादी को बचा लिया। शुरुआत में तलाक मांग रही महिला का जब पति से आमना-सामना हुआ तो दोनों को अपनी-अपनी गलतियों का अहसास हुआ। महिला ने कहा कि उसने अपने पति के अफेयर के बारे में पता चलने के बाद तलाक के कागज बनवा लिए। वह उसे बेवफाई की ‘सजा’ देना चाहती थी। उसने पति को सबक सिखाने के लिए उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

 

पति को अपने से कर दिया था दूर

महिला ने बताया कि वह दुखी रहने लगा था। उसने महसूस होने लगा था कि मैं उससे नाराज हूं, नफरत करने लगी हूं। अब उसे अपना नहीं मानती। उससे अपनापन नहीं जताती। उसके करीब नहीं जाती। नाम का रिश्ता निभा रही हूं। हालांकि वह इस व्यवहार का कारण पूछता रहा, लेकिन उसने मौखिक रूप से अपनी भड़ास पति पर नहीं निकाली, लेकिन उसकी हरकत ने काफी तकलीफ दी थी। उसने इतना कड़वा विश्वासघात किया था, जिसने दिल को गहरा आघात पहुंचाया।

विज्ञापन

बातचीत हुई तो दोनों की भड़ास निकली

महिला ने कहा कि इस बीच पति के सब्र का बांध टूट गया। उनकी बहस हो गई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों में बातचीत हुई और उन दोनों ने एक-दूसरे को चुना। दोनों को अपनी गलतफहमियों और दुर्व्यवहार का अहसास हुआ। उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वे प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे थे और एक-दूसरे की बात नहीं सुन रहे थे। वे स्वयं को उपेक्षित, अप्रसन्न, अनादरित और अकेला महसूस करने लगे थे। पति ने स्वीकार किया कि वह महीनों पहले किसी से मिला था और उससे रिश्ते में है।

 

दिल हलका किया और रिश्ता संभाल लिया

बहस करते-करते दोनों को याद आया कि उन्हें प्यार क्यों हुआ था? उन्होंने शादी क्यों की? अपने परिवार का पालन-पोषण क्यों किया? बातचीत से उन्हें एहसास हुआ कि वे अब भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वे एक साथ रोए और एक-दूसरे को माफ कर दिया। पति ने उससे कहा कि वह तलाक नहीं चाहता और अपने रिश्ते पर काम करना चाहता है। महिला ने माना कि अफेयर या झगड़े, अलगाव के बाद भी रिश्ते को संभालना, सुलह करके फिर पहले जैसे बन जाना, हर किसी के बस की बात नहीं है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola