How To Make Tea Latte Pudding: चाय पीने के शौकीन आपको भारत में हर जगह आसानी से मिल जाते हैं। चाय को लोग नाश्ते से लेकर स्नैक में सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने चाय की मदद से बनी टी लाते पुडिंग का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए टी लाते पुडिंग बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
टी लाते पुडिंग को चाय, चिया सीड्स, दालचीनी, और मेपल सीरप जैसी चीजे डालकर बनाया जाता है। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है। इनको खाकर आप शाम हल्की भूख को तुरंत शांत कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं टी लाते पुडिंग (How To Make Tea Latte Pudding) बनाने की विधि-
टी लाते पुडिंग बनाने की आवश्यक सामग्री-
- टी बैग्स 2-3
- काजू 2 बड़े चम्मच
- वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच
- मेपल सिरप 1 बड़ा चम्मच
- दालचीनी 1/4 छोटा चम्मच
- जायफल पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
- चिया सीड्स 2 बडे चम्मच भिगोए हुए
टी लाते पुडिंग कैसे बनाएं? (How To Make Tea Latte Pudding)
- टी लाते पुडिंग बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप गुनगुना पानी करें।
- फिर आप इसमें टी बैग्स डालकर करीब 5 मिनट तक भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप एक ब्लेंडर में काजू, वनीला एसेंस, मेपल सिरप, दालचीनी और जायफल डालें।
- फिर आप इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद आप इस तैयार मिक्चर को एक सर्विंग बाउल में डालें।
- फिर आप इसके ऊपर फ्रूट्स डालकर फ्रिज में करीब 2 घंटों तक जमने के लिए रख दें।
- अब आपका टेस्टी टी लाते पुडिंग बनकर तैयार हो चुका है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
8 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
10 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
11 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
13 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
13 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
13 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
15 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
16 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
18 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines