Pea Pickle Recipe: आपने मटर पनीर, आलू मटर, मटर के साथ हल्दी की सब्जी, मटर पुलाव यानि कई सारी चीजों में मटर को खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मटर का अचार खाया है। जी हां चौंकिए नहीं, मटर का अचार भी बनता है, जो बहुत लजीज होता है।
सर्दियों के मौसम में खूब मटर आती है और इसलिए लोग मटर का अचार बना लेते है, जिसे सब्जियों और फूड डिशेस के साथ खूब जमकर खाया जाता है। वैसे तो मटर का दाना दिखने में बहुत छोटे आकार का होता है, लेकिन इसमें पौष्टिकता कूट-कूटकर भरी होती है।
इसलिए लोग इसका अचार बना लेते हैं और लंच और डिनर में खूब स्वाद लेकर खाते हैं। मटर का अचार बनाने में बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है। इसलिए अगर आप भी झटपट मटर के लजीज अचार को बनाना चाहते है, तो दस मिनट की ये रेसिपी जान लें।
और पढ़िए –Manchow Soup Recipe: घर में फटाफट बनाएं होटल जैसा मनचाऊ सूप, जानें रेसिपी
अचार बनाने के लिए सामग्री
मटर दाने- 1/2 किलो, सौंफ- 1 टी स्पून, अजवाइन- 3/4 टी स्पून, हल्दी- 1/2 टी स्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून, अमचूर- 1/2 टी स्पून, अचार मसाला- 4 टी स्पून, तेल- 2 टी स्पून
बनाने की विधि
मटर का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर छील लें और पानी से धोकर छलनी में छान लें, जिससे मटर में मौजूद सारा पानी निकल जाए। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें और तेल को लगभग 1 मिनट तक गर्म होने दें।
और पढ़िए –Makhana Dosa Recipe: सर्दियों में लें मखाने से बने डोसे का लुत्फ, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी बनेगी
इसके बाद उसमें सौंफ और अजवाइन डालकर भून लें और कुछ सेकंड तक भूनने के बाद इसमें हल्दी पाउडर और मटर डाल दें. इसके बाद इसमें बड़ी चम्मच से मटर को मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर इसको अच्छे से मिलाएं.
कुछ देर तक चलाते हुए भूनने के बाद इसमें अचार मसाला पाउडर मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें अमचूर डालें और बर्तन को ढककर मटर को नरम होने तक पका लें. मटर नरम होने में लगभग 5 मिनट लगेंगे और इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वादिष्ट और पोषण से भरा हुआ आपका मटर का अचार बनकर तैयार हो चुका है अब इसे आप लंच या डिनर में चाव के साथ खा सकते है और दूसरों को भी खिला सकते हैं।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
11 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
13 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
14 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
16 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
16 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
17 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
18 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
19 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines