Energy Drink पीने वाले सावधान! शरीर पर ऐसे पड़ता है बुरा असर

Energy Drink Side Effects: अगर आपके बच्चे और आप भी एनर्जी ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, तो सावधान हो जाइए। ये किसी गंभीर बीमारी का खतरा बन सकता है और आपके बच्चे छोटी उम्र में कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

Energy Drink Side Effects

Energy Drink Side Effects

डायबिटीज का खतरा

बहुत ज्यादा एनर्जी ड्रिंक पीने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। ये सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करती है। एनर्जी ड्रिंक्स में टॉरिन और ग्वाराना जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो मानसिक समस्याएं, तनाव और घबराहट बढ़ा सकते हैं। साथ ही ये डायबिटीज के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें चीनी का इस्तेमाल किया जाता है, जो शुगर के लिए खतरनाक होता है।

बच्चों के लिए नुकसानदायक

बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसका असर सीधा उनके दिमाग पर पड़ता है। इसके कारण बच्चों को जल्दी गुस्सा आता है साथ ही उनके बिहेवियर में बदलाव आने लगता है। इसे पीने से बच्चों में मेटाबोलिक का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा थकान और मानसिक तनाव जैसे समस्या भी हो सकती है।

बढ़ सकता है तनाव

एनर्जी ड्रिंक के सेवन से स्ट्रेस बढ़ सकती है। एनर्जी ड्रिंक के पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जो स्ट्रेस को बढ़ती है। इसके कारण आपकी नींद प्रभावित हो सकती है, जिससे सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। एनर्जी ड्रिंक्स में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट में एसिड बढ़ सकता है। इसलिए  जितना हो सके एनर्जी ड्रिंक पीने से बचें।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ