Enemies Of Immunity Power: कोरोना काल के बाद से लोग इम्यूनिटी को लेकर ज्यादा जागरूक हो गए हैं। हर कोई चाहता है कि उसका इम्यून सिस्टम मजबूत हो। इसलिए लोग इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाने की कोशिश करते हैं। लोग सोचते हैं कि इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए क्या खाया जाए, लेकिन ज्यादातर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो इम्यून सिस्टम को कमजोर करती हैं। आजकल लोग जंक फूड खाना पसंद करते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जिससे न सिर्फ पेट की सेहत खराब होती है बल्कि इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ते हैं तो इसका एक कारण कमजोर इम्यून सिस्टम भी हो सकता है। कमजोरी से बचने के लिए हमें किन चीजों को खाने से बचना चाहिए आइए जानते हैं..
बहुत ज्यादा चीनी का यूज
इंसान को चीनी की इतनी लत लग जाती है कि इसके बिना भी उसे सिरदर्द होने लगता है। लोग चाय, कॉफी के अलावा कोल्ड ड्रिंक या अन्य चीजों के जरिए भी चीनी का सेवन करते हैं। इसके अधिक सेवन से शरीर में सूजन आ जाती है। इससे मोटापा भी बढ़ता है। चीनी को रिफाइंड करके तैयार किया जाता है। इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। चीनी शरीर की कोशिकाओं को काफी नुकसान पहुंचाती है। चीनी का इस्तेमाल इम्यून सिस्टम को तो कम करता ही है साथ ही साथ इससे डायबिटीज, दिल की बामारी, डिप्रेशन, कैंसर और अचानक मृत्यु सहित 45 बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है।
कैफीन की लत पड़ेगी भारी
चाय या कॉफी की लत भी हमें बीमार बना देती है। इसमें मौजूद कैफीन से इम्यून सिस्टम कम होने का खतरा रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा कैफीन शरीर को नुकसान पहुंचाता है। सोने से 4 घंटे पहले कैफीन वाले प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए।
शराब के साथ इम्यून सिस्टम का काफी नुकसान
शराब की लत जानलेवा साबित होती है। शराब के सेवन से लिवर कमजोर होने लगता है। पेट से जुड़ी समस्याएं इम्यून सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ने के कारण हम अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। ज्यादा शराब पीने से दिल की बीमारी, स्ट्रोक, लिवर की बीमारी से लेकर कैंसर तक की खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा मंडराता रहता है। समय के साथ-साथ शराब इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। इसके अलावा याददाश्त और दिमाग से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। शराब या सिगरेट की आदत छोड़ने की कोशिश करें और एक हेल्दी लाइफ की शुरूआत करें।
जंक फूड खाने से बचे
हममें से हर किसी को जंक फूड खाना बहुत ही ज्यादा पंसद है, चाहे बड़े हों या बच्चे इसे खाने से नहीं बचते हैं। लगातार मसालेदार खाने से हेल्थ को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है, यह अधिकतर लोगों को पता होता हैं, लेकिन इसका सेवन एक बड़ी मात्रा में किया जाता है। जंक फूड में बिल्कुल भी फाइबर नहीं होता है, जिसके कारण पेट कमजोर हो जाता है और इम्यून सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचता है।
संबंधित खबरें
Durga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
37 mins agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
53 mins agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
1 hr agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
2 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
2 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
5 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
6 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
7 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
22 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines