Hair Fall Deficiency Vitamin: Hair Fall Deficiency Vitamin: बालों का झड़ना बहुत ही आम ही चुका है और अब यह एक ग्लोबल समस्या बन चुका है. लगभग हर दूसरा इंसान को बाल झड़ने की शिकायत है. हालांकि, इस समस्या को लेकर लोग क्या कुछ नहीं करते. कुछ लोग महंगे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देखते हैं. इसके बाद भी कई बार कंघी करते समय या नहाते वक्त बालों का गुच्छा देखकर घबराहट हो जाती है. ऐसे में सबसे पहला सवाल यही आता है कि आखिर एक दिन में कितने बाल टूटना नॉर्मल होता है? और अगर इससे ज्यादा झड़ रहे हैं तो किस विटामिन की कमी इसकी वजह हो सकती है? आइए इस लेख में आपको डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर युगल राजपूत के द्वारा बताई गई जानकारी देते हैं कि आप बालों का झड़ना किस तरह रोक सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में बनाएं लौकी का चीला, 10 मिनट में तैयार हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट
1 दिन में कितने बाल टूटना नॉर्मल होता है?
कई रिसर्च के मुताबिक इंसान को रोजाना 100 बाल झड़ना बिल्कुल नॉर्मल माना जाता है. दरअसल, हमारे बाल एक हेयर ग्रोथ साइकिल से गुजरते हैं, जिसमें तीन फेज होते हैं. इन फेज में एनेजन, कैटाजेन और टेलोजन शामिल होता है. कहा जाता है कि हेयर ग्रोथ साइकिल से गुजरते हैं, जिसमें तीन फेज होते हैं. इसलिए ज्यादातर लोगों के बाद रोजाना गिरते हुए नजर आते हैं. हालांकि, बालों के गिरने की एक लिमिट होती है, जिसकी वक्त पर पहचान करना जरूरी है.
बाल गिरते वक्त क्या देखें?
- 100 से ज्यादा बाल गिरना
- कंघी में जरूरत से ज्यादा बाल दिखना
- बालों का पतला हो जाना
जरूरत से ज्यादा बाल झड़ने के कारण
- पोषण की कमी
- हार्मोनल असंतुलन
- तनाव और नींद की कमी
- बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट
- गलत खाना
किस विटामिन की कमी से झड़ते हैं बाल?
- अगर आपके बाल जड़ से कमजोर हो रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके अंदर विटामिन D की कमी हो रही है. इसलिए अपने आहार में दूध, अंडा और मशरूम शामिल करें.
- विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, जिससे स्कैल्प तक ऑक्सीजन पहुंचती है. इसकी कमी से बालों को पोषण नहीं मिल पाता है. अगर बालों का झड़ने के साथ थकान महसूस हो रही है.
- बायोटिन की कमी से भी हेयर फॉल होता है. अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या नाखून भी कमजोर नजर आ रहे हैं तो आपको अपने आहार में केला शामिल करने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें- रोजाना वॉक करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं? दिमाग और सेहत पर पड़ेगा गजब का असर
संबंधित खबरें
सरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
49 mins agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
3 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
5 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
20 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
21 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines