Eidi Ideas For Kids: ईद के मौके पर घर के बच्चों को, मेहमानों को या फिर परिवार के लोगों को और यार दोस्तों को ईदी दी जाती है. ज्यादातर घर के बड़े छोटों को प्यार से ईदी देते हैं. लेकिन, बच्चों को अक्सर ही ईदी में पैसे पकड़ा दिए जाते हैं जबकि छोटे बच्चों को पैसों से ज्यादा तोहफे अच्छे लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी ईद (Eid 2026) पर पैसे देने की सोच रहे हैं तो इरादा बदल लीजिए. यहां आपके लिए ईदी के कुछ बेहतरीन ऑप्शंस (Eidi Options) दिए गए हैं जो बच्चों के लिए चुने जा सकते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में आप घर बैठे मिनटों में ही ये चीजें मंगा पाएंगे.
ईदी में बच्चों को क्या दें
स्टोरी बुक्स
बच्चों को आप कहानी की किताबें दे सकते हैं. इस तरह की रंग-बिरंगी कॉमिक्स या किताबें बच्चों को गिफ्ट में बेहद अच्छी लगती हैं. आप चाहे तो उनके स्कूल में काम आने वाली या ब्रेन पावर बढ़ाने वाली बुक्स भी दे सकते हैं, जैसे सुडोकू वाली किताब या पहेलियों वाली बुक.
आर्ट-एंड-क्राफ्ट किट
बच्चों को रंगों के पैकेट, किताबें, DIY सेट, क्ले सेट या फिर आर्ट-एंड-क्राफ्ट वाली कोई और किट गिफ्ट में दी जा सकती है. ये गिफ्ट्स बच्चों को पसंद आते हैं और घंटों तक बच्चों का ध्यान इनमें लगा रहता है.
कस्टमाइज आइटम
बच्चों को उनका नाम लिखा हुआ कुछ आइटम जैसे बोतल, टिफिन या बैग वगैरह दिए जा सकते हैं. बच्चे अक्सर ही स्कूल में अपना सामान खो देते हैं. ऐसे में नाम लिखी हुई चीजें देने पर वे इन चीजों को खोएंगे भी नहीं और उनकी चीजें एक्सपेंसिव भी लगेंगी.
स्कूल का सामान
ईदी में बच्चों को स्कूल का कोई सामान दिया जा सकता है. आप उनके लिए स्टेशनरी सेट (Stationary Set) लेकर जा सकता है, नोटबुक या फिर स्कूल का बैग दे सकते हैं.
डिजिटल टैबलेट
बच्चों की उम्र के हिसाब से बाजार में आजकल कई अलग-अलग तरह के टैबलेट्स आते हैं. ये टैबलेट बहुत महंगे भी नहीं होते हैं और कुछ तो 400 से 500 रुपए तक में भी आ जाते हैं.
घड़ी
गिफ्ट में देने के लिए घड़ी भी एक अच्छा ऑप्शन है. बच्चे अक्सर ही कार्टून कैरेक्टर वाली या लाइट वाली घड़ी बेहद पसंद करते हैं.
ड्राई फ्रूट्स
बच्चों को ईदी में चॉक्लेट देने के बजाय ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स भी दिया जा सकता है. आप चाहे तो बच्चों को ईदी बॉक्स (Eidi Box) बनाकर दे सकते हैं जिसमें ड्राई फ्रूट के साथ ही कोई खिलौना रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- Eid Wishes: 50+ ईद के मैसेज भेजकर कहिए सभी को ईद मुबारक, आपकी हर दुआ कुबूल हो
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
4 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
7 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
11 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
14 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines