Dahi Bade Kaise Bnaye: ईद का त्योहार खुशियों, मेल-मिलाप और स्वादिष्ट पकवानों के लिए जाना जाता है. इस खास दिन पर जहां एक तरफ मीठी सेवई और शीर खुरमा बनाए जाते हैं, वहीं खाने में बैलेंस लाने के लिए कुछ चटपटा और खट्टा-मीठा भी जरूरी होता है. ऐसे में बेसन से बने दही बड़े एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. यह डिश खाने में हल्की, स्वाद में शानदार और बनाने में भी काफी आसान होती है. मुलायम बड़े, ठंडी दही और ऊपर से डाली गई मीठी चटनी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. अगर आप इस बार ईद पर कुछ अलग लेकिन आसान बनाना चाहते हैं, तो बेसन के दही बड़े आपकी दावत की शान बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं इस रेसिपी को?
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या होता है फर्क? जानिए दोनों में से कौन सच में है ज्यादा खतरनाक?
दही बड़े बनाने के लिए क्या चाहिए?
अगर आप परफेक्ट दही बड़े बनाना चाहते हैं, तो पहले सारी सामग्री तैयार कर लें:
- 1½ कप बेसन.
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर.
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
- 1 चुटकी हींग.
- 2 चुटकी बेकिंग सोडा.
- स्वादानुसार नमक.
- तलने के लिए तेल.
- 2 कप ताजा दही.
- 2-3 टेबलस्पून पिसी चीनी.
- मीठी इमली या सौंठ की चटनी.
- भुना जीरा पाउडर.
- काला नमक.
- ऊपर से डालने के लिए लाल मिर्च पाउडर.
- सामग्री जरूरत के हिसाब से बढ़ सकती है, तो मेहमानों की संख्या के अनुसार इन्हें बढ़ाएं.
बेसन के दही बड़े कैसे बनाएं?
स्वादिष्ट दही बड़े बनाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले बेसन में नमक, हल्दी, लाल मिर्च, हींग और बेकिंग सोडा मिलाकर पानी से गाढ़ा घोल तैयार करें.
- कढ़ाही में तेल गर्म करें और घोल से छोटे-छोटे बड़े तल लें.
- तले हुए बड़ों को तुरंत गुनगुने पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, इससे वे नरम हो जाएंगे.
- दूसरी तरफ दही में चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए.
- अब बड़ों को पानी से निकालकर हल्के हाथ से दबाएं और प्लेट में रखें.
- ऊपर से मीठी दही, इमली की चटनी, भुना जीरा, काला नमक और लाल मिर्च डालें.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट दही बड़े, जिसे खाकर हर कोई तारीफ करेगा.
यह भी पढ़ें: बालों में तेल लगाने का सही समय कौन सा है? नहाने से पहले या बाद में, ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती!
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
6 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
9 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
13 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
16 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines