Eid Special Recipe: इस ईद घर पर बनाएं बेसन के नरम और स्पंजी दही बड़े, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

क्या आप भी इस ईद अपने घर नरम और स्पंजी दही बड़े बनाना चाहते हैं, लेकिन आज से पहले आपने कभी इसे बनाया नहीं है? कोई बात नहीं हम आपको आसान तरीके से ये शानदार पकवान बनाना सिखाएंगे, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

Dahi Bade Recipe

ईद पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट दही बड़े?

विज्ञापन

Dahi Bade Kaise Bnaye: ईद का त्योहार खुशियों, मेल-मिलाप और स्वादिष्ट पकवानों के लिए जाना जाता है. इस खास दिन पर जहां एक तरफ मीठी सेवई और शीर खुरमा बनाए जाते हैं, वहीं खाने में बैलेंस लाने के लिए कुछ चटपटा और खट्टा-मीठा भी जरूरी होता है. ऐसे में बेसन से बने दही बड़े एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. यह डिश खाने में हल्की, स्वाद में शानदार और बनाने में भी काफी आसान होती है. मुलायम बड़े, ठंडी दही और ऊपर से डाली गई मीठी चटनी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. अगर आप इस बार ईद पर कुछ अलग लेकिन आसान बनाना चाहते हैं, तो बेसन के दही बड़े आपकी दावत की शान बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं इस रेसिपी को?

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या होता है फर्क? जानिए दोनों में से कौन सच में है ज्यादा खतरनाक?

विज्ञापन

दही बड़े बनाने के लिए क्या चाहिए?

अगर आप परफेक्ट दही बड़े बनाना चाहते हैं, तो पहले सारी सामग्री तैयार कर लें:

  • 1½ कप बेसन.
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर.
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • 1 चुटकी हींग.
  • 2 चुटकी बेकिंग सोडा.
  • स्वादानुसार नमक.
  • तलने के लिए तेल.
  • 2 कप ताजा दही.
  • 2-3 टेबलस्पून पिसी चीनी.
  • मीठी इमली या सौंठ की चटनी.
  • भुना जीरा पाउडर.
  • काला नमक.
  • ऊपर से डालने के लिए लाल मिर्च पाउडर.
  • सामग्री जरूरत के हिसाब से बढ़ सकती है, तो मेहमानों की संख्या के अनुसार इन्हें बढ़ाएं.

बेसन के दही बड़े कैसे बनाएं?

विज्ञापन

स्वादिष्ट दही बड़े बनाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले बेसन में नमक, हल्दी, लाल मिर्च, हींग और बेकिंग सोडा मिलाकर पानी से गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • कढ़ाही में तेल गर्म करें और घोल से छोटे-छोटे बड़े तल लें.
  • तले हुए बड़ों को तुरंत गुनगुने पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, इससे वे नरम हो जाएंगे.
  • दूसरी तरफ दही में चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए.
  • अब बड़ों को पानी से निकालकर हल्के हाथ से दबाएं और प्लेट में रखें.
  • ऊपर से मीठी दही, इमली की चटनी, भुना जीरा, काला नमक और लाल मिर्च डालें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट दही बड़े, जिसे खाकर हर कोई तारीफ करेगा.

यह भी पढ़ें: बालों में तेल लगाने का सही समय कौन सा है? नहाने से पहले या बाद में, ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती!

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ