---विज्ञापन---

ईद के लिए बी-टाउन एक्ट्रेस की तरह आप भी चुनें 5 शानदार काफ्तान लुक

अगर आप भी इस ईद पर खुद को एक बेहतरीन लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए बॉलीवुड के सेलेब्स के काफ्तान ट्रेंड को अपना सकते हैं। इसके  लिए यहां दिए गए कुछ बी-टाउन एक्ट्रेस को फॉलो कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच कफ्तान लुक काफी ट्रेंड में है और इस ट्रेंडी ड्रेस में बॉलीवुड के सेलेब्स काफी स्टाइलिस्ट भी नजर आते हैं। काफ्तान को उसके ढीले सिल्हूट के लिए पसंद किया जाता है, जो किसी बॉडी टाइप के लिए एक अच्छा ऑप्शन होता है। जबकि आप बनावट, प्रिंट, नेकलाइन और हेमलाइन के साथ इसे पहन सकते हैं। कफ्तान अब शादियों और उत्सव समारोहों में पहने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस ईद खुद के लुक बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो यहां दिए गए बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक काफ्तान को अपना सकते हैं….

सोनम कपूर

अपने शाही अंदाज सोनम कपूर ने रमजान इफतार पार्टी के लिए सही कपड़े और प्रिंट चुने। सोनम ने अनामिका खन्ना के कलेक्शन का लंबा काला काफ्तान पहना था जो पैचवर्क, एम्बेलिशमेंट्स और कई रंगो के साथ आया था। उन्होंने इसके अलावा एक स्लीक मांग टीका और लटकते झुमके पहने।

---विज्ञापन---

Eid 2025

जान्हवी कपूर

जान्हवी ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए इस शानदार सफेद-सुनहरे रंग के काफ्तान में अपनी स्टाइल का जलवा बिखेरा, जिसमें वी-नेकलाइन के साथ सुनहरे एम्बेलिशमेंट्स थे। जान्हवी ने सूरज के आकार के मांग टीका और एक स्लीक हेयर चेन के साथ अपने स्टाइल को और भी बेहतर बना दिया, जो एक अरेबियन टच देता है।

---विज्ञापन---

Eid 2025

आलिया भट्ट

अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने वेलवेट ब्लू फुल-लेंथ काफ्तान ड्रेस पहनी थी, जिसमें लंबी आस्तीन के साथ स्लीक वी-नेकलाइन डिटेलिंग थी। हेमलाइन में कंट्रास्टिंग पिंक बैंड डिटेलिंग थी और मेन बोडिस पर एक अलग ग्रे डिज़ाइन था। सामने की तरफ गोल्ड एम्ब्रॉयडरी, साइड स्लिट्स और प्लीट्स ने लुक को और भी निखार दिया।

---विज्ञापन---

करीना कपूर

करीना को अपने चचेरे भाई अदार जैन की मेहंदी की रात में काफ्तान-केप जैसी गहरे हरे रंग की फुल-लेंथ ड्रेस में देखा गया। इस ड्रेस को सब्यसाची ने डिजाइन किया था इस ड्रेस में नेकलाइन, स्लीव एंड्स और हेमलाइन के चारों ओर बेहतरीन पैच वर्क कढ़ाई के साथ तैयार किए गए फ्लोरल प्रिंट थे।

---विज्ञापन---

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का सफेद ऑर्गेना सिल्हूट काफ्तान गाउन शादियों और उत्सव समारोहों के लिए बनाया गया। जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। इस फ्लोई फैब्रिक में कई ढीले ड्रेप्स थे जो उनके स्लीक फिगर पर आइकॉनिक लग रहे थे। सफेद काफ्तान नेकलाइन के चारों ओर एक काले, लाल और नीले रंग की डिजाइन के साथ तैयार किया गया था।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 24, 2025 10:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola