---विज्ञापन---

EID 2025 Shopping: दिल्ली के बाजारों में ‘रमजान की तैयारी’, हर तरफ सस्ता सामान

EID 2025 Shopping: रमजान का महीना शुरू हो गया है। इस दौरान दिल्ली के बाजार भी सज गए हैं। अगर अभी आप भी शॉपिंग करने का सोच रहे हैं, तो दिल्ली के इन बाजारों में जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

EID 2025 Shopping: रमजान का महीना शुरू हो गया है, जिसकी वजह से कई मुस्लिम इलाकों में रौनक देखने को मिल रही है। इस दौरान बाजारों में नया सामान आ गया है। बाजारों में सहरी और इफ्तार के लजीज खाने की खुशबू हर तरफ फैली है। रात के 12 बजे तक भी लोग ऐसे घूम रहे हैं, जैसे अभी शाम ही हो। इस दौरान दिल्ली के बाजारों में रमजान और ईद के लिए नए कपड़े भी आ गए हैं। अगर आप भी इस दौरान अच्छी और सस्ती शॉपिंग करना चाहते हैं, तो इस वीकेंड पर इन बाजारों में जाकर खरीदारी कर सकते हैं।

सज गया बटला हाउस का बाजार

इन दिनों ओखला के बटला हाउस में आम दिनों से कहीं ज्यादा रौनक और भीड़ नजर आ रही है। यह भीड़ रात भर बाजारों में रहती है। सहरी करने के बाद लोग अपने घरों में जा रहे हैं। इस बाजार में हर तरफ महिलाएं खरीदारी करती नजर आ रही हैं। यहां पर अभी समर सीजन का पूरा कलेक्शन आ चुका है। रमजान और ईद के लिए अगर शॉपिंग करनी है, तो यहां पर जा सकते हैं। भीड़ से बचना है तो दिन दोपहर के बाद बाजार जाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: EID 2025 Shopping: ईद के लिए दिल्ली के इन 4 बाजारों से कर सकते शॉपिंग

जामा मस्जिद का बाजार

जामा मस्जिद के इलाके में ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। यहां पर हर तरफ जगमगाती लाइटें दिख रही हैं। रात में यहां पर भी बटला हाउस की तरह ही भीड़ देखने को मिल रही है। रमजान के लिए अगर आपको तरह-तरह के खाने का सामान खरीदना है, तो यह बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर अलग-अलग तरह के ब्रेड और फेनी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर परिवार के साथ सहरी के लिए भी जाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

शाहीन बाग

ओखला का दूसरा बाजार शाहीन बाग है, जहां पर इन दिनों ईद की शॉपिंग के लिए लोगों का आना जाना बढ़ गया है। आने वाले समय में मौसम बदलेगा, जिसको देखते हुए यहां पर कॉटन के कपड़े खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर इफ्तार के लिए भी जाया जा सकता है।

चांदनी चौक में खरीदारी

दिल्ली का चांदनी चौक वैसे तो हर दिन गुलजार और भीड़भाड़ वाला रहता है, लेकिन रमजान में इसकी रौनक और बढ़ जाती है। अगर आप किसी को ईद पर किसी को गिफ्ट करने क सोच रहे हैं, तो यहां पर हर डिजाइन के सूट खरीद सकते हैं। रमजान के महीने में गरीबों को दान करने के लिए कपड़े खरीदने हैं, तब भी इस बाजार से शॉपिंग कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: रमजान में पहला ‘अशरा’ क्या? कब से कब तक रहेगा, जानिए इसका महत्व

First published on: Mar 06, 2025 02:03 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola