हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Egg Recipes: संडे में ऐसे बनाएं 4 टेस्टी अंडे की डिश, जानें रेसिपी

विज्ञापन
Egg Recipes Indian

Egg Recipes: अंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अंडे में प्रोटीन, आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। अक्सर लोग नाश्ते में अंडे की भुर्जी और ऑमलेट खाना पसंद करते हैं लेकिन इसके अलावा अंडे से अन्य स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं अंडे से बनने वाली आसान रेसिपी।

अंडे से बनाएं ये आसान रेसिपी

1- एग करी

एग करी बनाने की सामग्री

3-4 अंडा, 1 बड़ा चम्मच तेल, 2-3 करी पत्ते, लहसुन और अदरक का पेस्ट, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 2 मध्यम कटे प्याज, 2-3 कटे हुए टमाटर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, , 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार।

विज्ञापन

एग करी बनाने की विधि

  1. सबसे पहले अंडों को उबाल लें फिर उन्हें छीलकर अलग रख लें।
  2. एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें हरी मिर्च, टमाटर और प्याज डालकर भूनें।
  3. जब यह हल्का लाल हो जाए तो इसमें मसाले डालें और धीमी आंच पर भूनें।
  4. जब यह अच्छे से भुन जाए तो इसमें हरा धनियां और अंडे डाल दीजिए।
  5. अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी और नमक डालें, उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
  6. अब आपकी एग करी तैयार है। इसे आप चावल और रोटी के साथ खा सकते हैं।

2- एग पराठा

एग पराठा बनाने की सामग्री

विज्ञापन

आटा 1 कप, 2 अंडे, 1-2 चम्मच तेल, 2-3 कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, 2 बारीक कटी प्याज, नमक स्वादानुसार नमक।

एग पराठा बनाने की विधि

विज्ञापन
  1. एग पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे में तेल और नमक डालकर मिला लें और फिर इसे नरम गूंथ लें।
  2. अब कटी हुई हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया और फेंटा हुआ अंडा अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए।
  3. अब इस मिश्रण से गर्मागर्म पराठा बनाएं।
  4. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसे चटनी के साथ खाएं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola