Egg Halwa Recipe In Hindi: अंडा एक रिच प्रोटीन फूड है। जिसको लोग नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग अंडे की मदद से कई तरह की डिशेज जैसे- अंडा भुर्जी, अंडा करी, एग पराठा या एग चाट बनाकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने अंडे का हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए अंडे का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये अंडे की एक बहुत ही यूनीक और डिलीशियस डिश है।
अभी पढ़ें – करवाचौथ के विशेष अवसर पर मुंह में मिठास घोलें गुड़ की बनी गोल पापड़ी से, जानें रेसिपी
अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं तो ये स्वीट डिश आपको यकीनन खूब पसंद आएगी, तो चलिए जानते हैं अंडे का हलवा (Egg Halwa Recipe) बनाने की रेसिपी-
अंडे का हलवा बनाने की सामग्री-
- 5 अंडे
- 200 ग्राम चीनी
- 200 ग्राम मिल्क मेड
- 200 मिलीलीटर दूध
- 11-12 काजू
- 8-10 बादाम
- 8-9 पिस्ता
- 1 टेबल स्पून इलाइची पाउडर
- 50 ग्राम घी
- 50 ग्राम डालडा
- चुटकीभर रंग
अभी पढ़ें – पत्तागोभी की केवल सब्जी ही नहीं, आज ट्राई करें स्वाद में लजीज पराठा, ये रही रेसिपी
अंडे का हलवा बनाने की रेसिपी- (Egg Halwa Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चीनी को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद आप इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिलाएं।
- फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में अंडे को फोड़ें और इसको चीनी पाउडर में डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसमें मिल्क मेड, घी और डालडा डालें और मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर आप इस पेस्ट में थोड़ा सा फूड कलर डालें और मिला लें।
- इसके बाद आप इसको मिक्सी में डालें और अच्छी तरह से पीस लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तैयार मिक्चर डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद आप इसको धीमी आंच पर करीब दस मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं।
- फिर आप इसमें सूखे मेवे डालें और हलवे के घी छोड़ने तक करीब पांच मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपका यूनीक और टेस्टी अंडे का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको सूखे मेवों से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
11 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
15 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
19 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
22 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines