Effective Spices For Skincare: सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा की देखभाल करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हमारे शरीर की ऊपरी और सबसे नाजुक परतों में से एक है, जिससे हमारी शरीर की सुंदरता भी जुड़ी हुई है। त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी है। डेली भागदौड़ की वजह से चेहरे पर पसीना और गंदगी बैठने की संभावना है। एक अच्छा स्किन केयर रूटीन उतना ही जरूरी है जितनी कि एक अच्छा डाइट रूटीन और अब सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है तो ऐसे में इनका ध्यान रखना बहुत ही जरूर है। इस मौसम में त्वचा की हालत कितनी खराब हो जाती है। यह बात किसी भी छुपी नहीं है, क्योंकि इन प्रॉब्लम से हर कोई कहीं न कहीं गुजरता है। इसलिए स्किन केयर रूटीन के महत्व को कम मत आंकें। त्वचा की देखभाल की रूटीन के लिए अपनी स्किन के लाइफस्टाइल को भी ध्यान में रखना चाहिए। आज हम इसी विषय पर बात करते हुए कुछ बेहतरीन मसालों के बारे में जानेंगे, जिनकी मदद से बड़ी आसानी के साथ स्किन केयर पर ध्यान रखा जा सकता है।
स्किन केयर में हल्दी का इस्तेमाल
स्किन केयर प्रोडक्ट्स के रूप में हल्दी एक बेस्टऑप्शन है, जिसकी मदद से स्किन को कई प्रॉब्लम से बचाया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिनकी वजह से मुंहासे, फाइन लाइन और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। हल्दी फेस पैक लगाने से त्वचा का रंग साफ होता है और समय से पहले नजर आने वाली झुर्रियां भी गायब होने लगती हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण एक्ने से बचाने में मदद करता है। हल्दी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चम्मच हल्दी में थोड़ा सा नींबू का रस और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 2 से 5 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस पेस्ट का उपयोग करने से झुर्रियां कम होने लगेंगी। वहीं हल्दी का फेस पैक लगाने के बाद चेहरे को ठीक तरह से साफ करना जरूरी होता है देर तक इसे लगाने से पीले दाग पड़ सकते हैं।
स्किन केयर में हल्दी का इस्तेमाल
स्किन केयर में केसर का इस्तेमाल
केसर त्वचा को नेचुरल रूप से चमकदार बनाता है। केसर के इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले मुहांसे और दाग धब्बे दूर होते हैं। इसमें एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को आराम और हाइड्रेट करते हैं। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए भी बहुत अच्छा है और इसकी मदद से काले धब्बे जैसे छोटे दागों को आसानी से साफ किया जा सकता है। रोजाना केसर के पानी से चेहरा धोने पर ऑयली और ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एक बाउल में 5-6 केसर के रेशे को करीब दो चम्मच मिल्क पाउडर में डालें और पानी मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पैक को फेस पर लगाए और करीब आधे घंटे बाद चेहरे को साफ कर लें। इसे आप सप्ताह में एक बार लगा सकते हैं।
स्किन केयर में केसर का इस्तेमाल
स्किन केयर में दालचीनी का इस्तेमाल
दालचीनी में एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है। अगर आप एक्ने से परेशान हैं तो दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते है। दालचीनी में मौजूद गुण फाइन लाइन्स और डलनेस की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। यह एक्ने, पिंपल और ब्लैकहेड्स की समस्या का एक बेहतरीन इलाज है। एक चम्मच दालचीनी पाउडर में दो चम्मच शहद मिला लें। इसे त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं और फिर 25 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। उसके बाद पानी से साफ कर लें और मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। आपको एक्ने की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी।
स्किन केयर में दालचीनी का इस्तेमाल
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
12 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
15 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
16 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
17 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
18 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
20 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
21 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
22 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines