Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी भारत का एक बेहद खास त्योहार है। लोग अपने घरों और ऑफिस में बप्पा का स्वागत बड़े धूमधाम से करते हैं। लेकिन कई बार सजावट में थर्मोकोल, प्लास्टिक और केमिकल कलर का इस्तेमाल होता है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। अगर आप चाहते हैं कि इस बार का आपका उत्सव सुंदर होने के साथ-साथ प्रकृति के लिए भी अच्छा हो, तो सस्टेनेबल डेकोर का चुनाव करें। यह न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि आपके घर को एक नेचुरल और सुंदर लुक भी देगा।
मिट्टी और बांस से बनी सजावट का इस्तेमाल करें
प्लास्टिक के डेकोरेशन आइटम्स की जगह मिट्टी, बांस और लकड़ी से बने सजावटी सामान का इस्तेमाल करें। जैसे कि बांस की टोकरियां, मिट्टी के दीये और लकड़ी के फ्रेम से आपका पंडाल नेचुरल लगेगा।
ताजे फूल और पत्तियों से सजावट करें
सराफ फर्नीचर के फाउंडर रघुनन्दन सराफ बताते हैं कि आर्टिफिशियल फूलों की जगह ताजे फूलों और पत्तियों से डेकोर करें, जो कि आपके डेकोर में रौनक भर देगी। आप चाहें तो गेंदे के फूल, आम या केले के पत्तों से बना तोरण भी ले सकते हैं। यह न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है, बल्कि पूजा में भी शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: सिर्फ 2 दिन बाकी हैं, अभी देखें ये हॉट और ट्रेडिशनल नौवारी साड़ी डिजाइन
पुराने कपड़ों और दुपट्टों से डेकोरेशन करें
नए कपड़ों की बजाय घर में पड़े पुराने दुपट्टे, साड़ियां और रंग-बिरंगे कपड़ों से पंडाल सजाएं। इन्हें वॉल हैंगिंग या बैकड्रॉप बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही सजावट बेहद सुंदर दिखेगी।
इको-फ्रेंडली रंगों से रंगोली बनाएं
केमिकल वाले रंगों की जगह हल्दी, चावल का आटा, फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बनाएं। यह न केवल सुंदर दिखेगी, बल्कि पूरी तरह से नेचुरल भी होगी।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: डेकोर को लेकर हो रहे हैं कन्फ्यूज? करें ये डेकोर, रिश्तेदार भी करेंगे तारीफ
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 hr agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
6 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines