Eating Onion Benefits: प्याज अगर खाने में तड़का लगाते समय और सलाद ना दिखे, तो खाने का स्वाद ही नहीं आता। इसको काटते समय थोड़ा पानी आंखों में जरुर आता है पर इसको खाने के ढे़रों फायदे है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। यह एक ऐसा सब्जी है, जो बड़ी आसानी के साथ सभी के घरों में मिल जाता है। प्याज को हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी माना गया है, जहां प्याज को खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। प्याज के नियमित सेवन करने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। रोजाना एक प्याज खाने की आदत से हम कई बीमारियों से बच सकते है, तो आइए जानते है.. प्याज खाने के अनेकों बेनिफिट्स। जिनकी मदद से हम एक हेल्दी लाइफ को फॉलो कर सकते है।
1.हार्ट प्रॉब्लम से दूर रखे- प्याज का सेवन करने से हार्ट प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। प्याज में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है और साथ ही में इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से हार्ट में सूजन की प्रॉब्लम से बच सकते है।
2. हड्डियों को मजबूत बनाने में हेल्पफुल- डेली फुड में प्याज को शामिल करने से हड्डियों को काफी मजबूती मिलती है। ऐसा उनके एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है और हड्डियों को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों को शरीर से दूर रखता है।
3. डाइजेशन की प्रॉब्लम में आरामदायक- प्याज फाइबर से भरपूर होता है, जो डाइजेशन की प्रॉब्लम को दूर रखने में मदद करता है। जब हमारा शरीर प्रीबायोटिक फाइबर को पचा नहीं पाता, तब प्याज का सेवन हमारे लिए काफी हेल्पफुल साबित होता है।
4. एंटीबैक्टीरियल के रूप में यूजफुल- प्याज में स्टैफिलोकोकस ऑरियस जैसे बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने की ताकत होती है, जिसकी मदद से खांसी, सर्दी और जुकाम से राहत मिल जाता है। इसके साथ ही प्याज का सेवन करने से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
5. कान दर्द में राहत- कान में होने वाले दर्द को प्याज के माध्यम से दूर किया जा सकता है। प्याज का सेवन करने से और इसका जूस बनाकर पीने से कान दर्द और कई प्रॉब्लम से बचा जाता है।
6. बेहतर नींद के लिए असरदार- प्याज का सेवन करने से अच्छी नींद को लाने और तनाव को कम करने में मदद मिलता हैं। प्याज का बायप्रोडक्ट माइंड को शांत रखता है और इसके औषधीय गुण से बेहतर नींद आती है।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
10 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
14 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
16 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
20 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines