Dry Fruits Laddu Recipe In Hindi: ड्राई फ्रूट्स कई तरह के पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं इनके सेवन से आपके शरीर को ताकत और मजबूत प्रदान होती है। इसलिए ड्राई फ्रूट्स को लोग आमतौर पर सुबह सीधे तौर पर या किसी स्वीट में डालकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डुओं का स्वाद चखा है। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए शुगर फ्री ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं।
इनके रोजाना सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आप इनको बनाकर मीठा खाने की क्रेविंग को शांत कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं शुगर फ्री ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने की रेसिपी-
ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने की सामग्री-
- बादाम 1 कप कटे हुए
- काजू 1 कप कटे हुए
- पिस्ता आधा कप कटे हुए
- खरबूजे के बीज 2 चम्मच
- खजूर के टुकड़े 1 ½ कप बिना बीज वाले
- इलाइची पाउडर
- घी 1 से 2 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स लड्डू कैसे बनाएं? (How To Make Dry Fruit Laddu)
- ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉन स्टिक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालें।
- फिर आप इसमें खजूर को छोड़कर बाकी के सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का सा भून लें।
- इसके बाद आप खजूर को मिक्सर जार में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में खजूर का पेस्ट डालें और करीब 2-4 मिनट तक चलाते हुए पका लें।
- इसके बाद आप इसमें बचा हुआ घी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप हरी इलाइची पाउडर को ड्राई फ्रूट्स में मिलाएं और लड्डू का मिक्चर बना लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- फिर आप इस मिक्चर के छोटे-छोटे लड्डू बनाकर रख लें।
- अब आपके हेल्दी और टेस्टी ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
(Ultram)
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
6 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
6 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
7 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
9 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
10 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
11 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
13 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines