नई दिल्ली: सोयाबीन एक रिच प्रोटीन फूड है। इसकी मदद से लोग कई तरह की डिशेज जैसे- आलू-सोयाबीन, सोया चाप या सोया पुलाब आदि बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोयाबीन चिली का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सोयाबीन चिली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटी और स्पाइसी होती है। अगर आपको स्नैक में कुछ चटपटा खाने का मन है तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इसको खूब सारी सब्जियां डालकर बनाया जाता है। इसको एक बार खाकर इसका स्वाद आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा, तो चलिए जानते हैं सोयाबीन चिली बनाने की रेसिपी-
सोयाबीन चिली बनाने की सामग्री-
-सोयाबीन 1 कप
-प्याज 1 कटा हुआ
-हरी मिर्च 2 कटी हुई
-शिमला मिर्च 1 कटी हुई
-टमाटर 1 कटा
-हरी प्याज आधा कप कटी हुई
-गाजर 1 कटी हुई
-तेल
-जीरा 1 चम्मच
-दही 2 चम्मच
-अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
-काली मिर्च आधा चम्मच
-मक्के का आटा 2 चम्मच
-स्वादानुसार नमक
-सोया सॉस 2 चम्मच
-ग्रीन चिली सॉस 2 चम्मच
-विनेगर 2 चम्मच
-धनिया पत्ता 2 चम्मच बारीक कटा
सोयाबीन चिली बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी और थोड़ा सा नमक डालें और गर्म होने करें।
फिर आप इसमें सोयाबीन को कुछ देर भिगोकर 2-3 मिनट तक उबाल लें।
इसके बाद आप गैस को बंद कर दें और ठंडा होने पर पानी को निचोड़ दें।
फिर आप प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को धोकर काट लें।
इसके बाद आप हरी प्याज और हरी मिर्च भी धोकर काट लें।
फिर आप इसमें दही को अच्छी तरह से फेंट कर डाल दें।
इसके बाद आप इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
इसके साथ ही आप इसमें काली मिर्च और मक्के का आटा डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इसमें थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
इसके बाद आप सोयाबीन को भी एक अलग कढ़ाई में तेल डालकर फ्राई कर लें।
फिर आप एक कढ़ाई में तेल और जीरा डालकर चटकाएं।
इसके बाद आप इसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च का मिक्चर डालें।
फिर आप इसमें उबली हुई गाजर डालें और भून लें।
इसके बाद आप इसमें विनेगर डालें और ढक कर अच्छी तरह से पकाएं।
अब आपकी टेस्टी सोयाबीन चिली बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
2 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
6 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
23 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines